आज दिनांक 04.05.2022 को समय करीब 02.00 बजे थाना को0शहर बबुआ का पोखरा क्षेत्रान्तर्गत ज्योत्सना दुबे पत्नी राघवेन्द्र दुबे उम्र करीब 27 वर्ष अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा कर मृत्यु कारित करने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक को0शहर द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतानामा भरकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका ज्योत्सना दुबे उपरोक्त की शादी 2019 में राघवेन्द्र दुबे निवासी बबुआ का पोखरा थाना को0शहर मीरजापुर के साथ हुई थी ।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-