December 5, 2025

थाना गुडंबा में हुई शांति समिति की मीटिंग-अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

थाना गुडंबा में हुई शांति समिति की मीटिंग।

 

एडीसीपी उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग।

 

शांति समिति की मीटिंग प्रभारी निरीक्षक गुडंबा मोहम्मद अशरफ द्वारा आयोजित की गई।

 

एडीसीपी उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह की तरफ से आने वाले आगामी त्यौहार दशहरा, दीपावली तथा नवरात्र, रामलीला को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करने हेतु मीटिंग में पहुंचे सभी लोगों से अपील की गई।

 

प्रभारी निरीक्षक गुडंबा मोहम्मद अशरफ द्वारा आयोजित शांति समिति की मीटिंग में सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि गण संभ्रांत व्यक्ति शांति समिति के सदस्य पुलिस मित्र व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण व्यापारी बंधुओं और पत्रकार बंधुओं को बुलाया गया था।

 

एडीसीपी उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह की तरफ से सभी लोगों को भरोसा दिलाया गया पुलिस आपके साथ है क्षेत्र में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होती है या किसी को भी कोई समस्या होती है तो आप बिना संकोच पुलिस से बता सकते हैं पुलिस तत्काल समस्या का निराकरण करेगी।

 

आईपीएस प्राची सिंह की पहचान ईमानदार और काम के प्रति बेहद सजग पुलिस अधिकारी के रूप में है।