March 3, 2026

थाना को0गैंसड़ी एवं पचपेड़वा के अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण- अजय मिश्रा

Spread the love

👆👆👆

*थाना को0गैंसड़ी एवं पचपेड़वा के अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण*

 

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत *थाना कोतवाली गैसड़ी* के अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ *मझौली* तथा थाना *पचपेड़वा* के अति संवेदनशील बूथ *रामनगर एवं शिवपुर भगवानपुर* में प्रत्याशियों एवं ग्रामीणों के साथ चर्चा किया गया। सभी से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान की अपील करते हुए शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।

 

किसी प्रत्याशी द्वारा वोट के लिए लालच देने या धमकाने की स्थिति में ग्रामीणों से तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।

 

उपस्थित ग्राम प्रहरियों को चुनाव के दौरान सक्रीय एवं सतर्क रहकर लाभप्रद सूचनाओं से अवगत कराने के निर्देश दिए गए ।

 

इस दौरान तुलसीपुर देवी पाटन मेले की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में लगे कर्मियों को कोरोना महामारी के दृष्टिगत मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के अतिरिक्त अपने पास सदैव सैनिटाइजर रखने की हिदायत दी गई।

 

मेले में बिना मास्क पहने घूमने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

*पुलिस मीडिया सेल*

बलरामपुर