December 3, 2025

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के कल्पनाओं को भाजपा ने मूर्त रूप दिया – स्वतंत्रदेव ।

Spread the love

रिपोर्टर :- सुमित कुमार द्विवेदी ( चंदन )

डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के कल्पनाओं को भाजपा ने मूर्त रूप दिया – स्वतंत्रदेव ।
विन्ध्याचल , मीरजापुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने माँ विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया । दर्शन के उपरांत विन्ध्यवासिनी मन्दिर पर ही पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि , भाजपा सरकार ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के कल्पनाओं को पूर्ण किया । धारा 370 , 35 A , नागरिकता संशोधन कानून बिल , तीन तलाक इत्यादि महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । तीन तलाक समाप्त होने से मुस्लिम माताओं बहनों को न्याय व सम्मान की प्राप्ति हुई । राम मंदिर मुद्दे पर अध्यक्ष ने कहा कि पाँच न्यायमूर्तियों ने ऐतिहासिक निर्णय देकर मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया । आगामी पाँच अगस्त देशवासियों के लिए गौरव दिवस की भाँति है । हर देशवासी अपने अपने घरों में दीवाली मनाएगा । पाँच अगस्त को भूमिपूजन के दौरान देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी जी एक ईंट अपने हाथों से रखेंगे । दर्शनपुजन के दौरान नगरविधायक रत्नाकर मिश्र व अन्य लोग मौजूद रहे ।