डाला छठ/सूर्य षष्ठी त्यौहार दिनांक 13/14.11.2018 को मनाया जायेगा, जिसको दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस की सुविधा के निमित्त यातायात डायवर्जन हेतु जनहित में निम्न प्रकार से यातायात डायवर्जन किये जाने का निर्णय लिया गया हैः-
1.दिनांक 13.11.2018 को अपरान्ह 15.00 बजे से 21.00 बजे तक रामापुरा चैराहा से गोदौलिया चैराहा की तरफ पैदल यात्री को छोड़कर किसी भी प्रकार के वाहन को आने-जाने नही दिया जायेगा, बल्कि आने वाले वाहनों को मजदा टाकिज पी0डी0आर0 पार्किंग में पार्क कराया जायेगा तथा वाहनों को बेनियाबाग की तरफ मोड़ते हुए बेनियाबाग पर पार्क कराया जायेगा।
2.गोदौलिया चैराहा से दशाश्वमेध घाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट, शीलता घाट व अन्य समीपवर्ती घाटों पर किसी भी प्रकार के वाहन को नही जाने दिया जायेगा।
3.हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल से नगवा चैकी की तरफ किसी भी वाहन को नही आने दिया जायेगा, बल्कि नगवा से सामनेघाट जाने वाले वाहनों को सीरगोबर्धन गेट डाफी होकर विश्वसुन्दरी पुल होते हुए गन्तव्य की तरफ भेजा जायेगा।
4.भदउ चुंगी से भौसासुर घाट के तरफ किसी भी वाहन को नही आने दिया जायेगा, बल्कि लकड़मण्डी से मरीमाई, सिगरा, रथयात्रा, मण्डुवाडीह होते हुए गन्तव्य की तरफ भेजा जायेगा।
5.बसन्ता कालेज मोड से खिडकिया घाट/राजघाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को आने नही दिया जायेगा।
6.सूजाबाद पुलिस चैकी से किसी भी प्रकार के वाहनों को राजघाट की तरफ नही जाने दिया जायेगा, बल्कि पड़ाव से रामनगर चैक, विश्वसुन्दरी पुल से डाफी होकर अपने गन्तव्य की तरफ भेजा जायेगा।
7.कचहरी जालान के पास शास्त्रीघाट के तरफ कोई भी वाहन नही जायेगा।
8.डीएलडब्लू परिसर में सूर्य सरोवर के आस-पास कोई भी वाहन नही जायेगा।
9.रामनगर चैक से सामनेघाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा, बल्कि उक्त वाहनों को विश्वसुन्दरी पुल होकर अपने गन्तव्य की तरफ भेजा जायेगा।
10.उक्त डायवर्जन/रोक दिनांक 13.11.2018 को सायं 15.00 बजे से रात्रि 21.00 बजे तक एवं दिनांक 14.11.2018 को प्रातः 03.00 बजे से प्रातः 09.00 बजे तक प्रभावी होगा।
(सुरेश चन्द्र रावत)
पुलिस अधीक्षक यातायात,
वाराणसी।



More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah