जिलाधिकारी लखनऊ व सी0एम0ओ0 को तत्काल हटायें सरकार
शिवसेना उ0प्र0 इकाई ने आज प्रदेश कार्यालय पर बैठक कर कोविड़ पर सरकार को घेरा।
राजधानी में कोविड पर मचे कोहराम पर शिवसेना प्रदेश प्रमुख ने कहा कि राजधानी में जिलाधिकारी से लेकर सी0एम0ओ0 तक निरंकुश हो गये है।
लखनऊ प्रशासन इतना निरंकुश हो गया है कि सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का फोन भी नहीं उठाते। मा0 मंत्री बृजेश पाठक इसके उदाहरण है।
जनपद में किसी भी अस्पताल में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। कोविड़ का बहाना बनाकर जनपद के डाॅक्टर होम क्वारंटाइन हो रहे है।
पूरे वार्ड में गन्दगी है लखनऊ को जहन्नुम बनाने वाले डी0एम0 व सी0एम0ओ0 को तत्काल हटाया जाये, नहीं तो शिवसेना सड़कों पर उतरेगी ।
भवदीय,
(विश्वजीत सिंह)
सचिव शिवसेना





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-