December 8, 2025

जांच समिति की रिपोर्ट,MVD इंडिया न्यूज की खबर पर लगी सच्चाई की मुहर

Spread the love

कांस्टेबल मनोज पाण्डेय की मौत का मामला, जांच समिति की आई रिपोर्ट,एकबार फिर MVD इंडिया न्यूज की खबर पर लगी मुहर

जांच समिति ने मरीज मनोज के पं0दीन दयाल राजकीय चिकित्सालय, बीएचयू, पैथालाजी रिपोर्ट, इलाज करने वाले डाक्टरों का बयान, तथा बीएचयू से प्राप्त केस समरी व बीएचटी की जाॅच पडताल की। बता दें कि कांस्टेबल मनोज 23 जुलाई को सायं 8.30 बजे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी में कोविड पाजिटिव मरीज के रूप में भर्ती हुए थे । रिपोर्ट के आधार पर समिति ने पाया कि मरीज उच्च रक्तचाप एवं डायबिटीज(शुगर) की बीमारी से ग्रस्त था तथा उनके द्वारा विगत 10 वर्षों से शराब का सेवन किया जा रहा था।

मरीज को कोविड की निर्धारित दवायें यथा एजिथ्रोमाइसीन, विटामिन सी, विटामिन बी, पैरासीटामाल, ओमेप्राजोल दी गई थी । उपचार के दौरान हर शिफ्ट में मरीज की नाडी, तापमान, एस0पी0ओ0टू लगातार किया जाता रहा। 28.जुलाई तक मरीज का एसपीओटू, तापमान, नाडी सामान्य रहा। कोरोना के मरीजों में डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप रहने पर मरीज हाईरिस्क कैटेगरी में होता है तथा वह मल्टी आरगन फेल्योर में चले जाते हैं।जांच समिति ने निष्कर्ष में दिया है कि मनोज की मृत्यु की जाॅच में पाया गया है कि वह डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप के पुराने मरीज थे और शराब के भी आदी थे। तथा दोनो अस्पतालों मे डायबिटीज, उच्च रक्तचाप एवं कोरोना का इलाज किया गया । इसमें किसी भी प्रकार से चिकित्सकीय लापरवाही नहीं पायी गयी है। हालांकि MVD इंडिया न्यूज ने अपनी खबर में बताया था कि डॉक्टरों की लापरवाही से नहीं बल्कि मनोज पाण्डेय की मौत उनकी बीमारी के कारण ही हुआ था। वहीं एकबार फिर MVD इंडिया न्यूज की खबर पर मुहर लग गयी।