April 9, 2026

जनपद सुल्तानपुर में दो पक्षों में चली जमकर गोली- अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद सुल्तानपुर में दो पक्षों में चली जमकर गोली*

 

थानाक्षेत्र करौंदीकला अन्तर्गत ग्राम-मेवपुर बरचौली में

*प्रथम पक्ष के*

1.राजन सिंह पुत्र अरविन्द सिंह उम्र-30 वर्ष (पेट में गोली लगी)

2.राजेश पुत्र जोखना सिंह उम्र-45 वर्ष (बाये हाथ के कंधे के नीचे व दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी)

3.सत्यम सिंह पुत्र अरुण सिंह उम्र-22 वर्ष (बाये हाथ की कोहनी के नीचे गोली लगी)

4.साधना उर्फ शालिनी सिंह पत्नी राजन सिंह उम्र-28वर्ष (बायें हाथ की कोहनी के ऊपर गोली लगी)

5.हर्ष पुत्र राजेश सिंह उम्र-18 वर्ष (माथे पर बांयी तरफ गोली लगी)

6.संजय मिश्रा पुत्र जगदम्बा मिश्रा उम्र-40वर्ष(दायें पैर की जाँघ के पास गोली लगी)

7.रोहित सिंह पुत्र अरुण सिंह उम्र-25वर्ष( पैर में गोली लगी)

 

*द्वितीय पक्ष के*

1.जितेन्द्र सिंह पुत्र दीनानाथ उम्र-50वर्ष

2.विपिन पुत्र दीनानाथ

3.अमित पुत्र जितेन्द्र प्रताप सिंह

4.धीरेन्द्र पुत्र छत्रपाल सिंह

5.सन्तोष सिंह पुत्र विनोद सिंह

6.सुमित सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह

7.सचिन सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह

 

के मध्य रास्ते के विवाद में दूसरे पक्ष ने प्रथम पक्ष पर आज फायरिंग कर दी, जिसमें प्रथम पक्ष के उपरोक्त 07 लोगों को चोटे आयी हैं। सभी घायलों का जिला अस्तपताल में इलाज चल रहा है।

द्वितीय पक्ष के उपरोक्त 07 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है व घटना में प्रयुक्त एक लाईसेन्सी .315 बोर रायफल, एक अवैध .315 बोर रायफल,10 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर एवं 08 खोखा व 06 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ है ।

द्वितीय पक्ष के भूपेन्द्र सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह को जाँघ में घटनास्थल से 1.5किलोमीटर दूरी पर गोली लगी है जिसके कारणों की जाँच की जा रही है।भूपेन्द्र सिंह को भी वास्ते ईलाज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी कादीपुर सहित दो थानों की फोर्स तैनात है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।