छत्तीसगढ़ः आखिरी दौर का मतदान पूरा, शाम 5 बजे तक 64.8 फीसदी मतदान*
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी दौर का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से मंगलवार को संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक 64.8 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। दोपहर 3 बजे तक 45.2 फीसदी मतदान दर्ज हुआ था जिसके बाद शाम 5 बजे तक मतदान का फीसद काफी बढ़ गया। हालांकि अभी भी कुछ जगह शाम पांच बजे से पहले मतदान केन्द्रों में पहुंचे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
सुबह रायपुर, रायपुर ग्रामीण, कवर्धा, जांजगीर चांपा, दुर्ग और बालोद समेत कई विधानसभा क्षेत्रों के 50 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई। इसको लेकर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया के नेतृत्व में एक टीम ने दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ चुनावों में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की शिकायत की।
वहीं कोरबा के जमनीपाली गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। यहां एक भी वोट नहीं डाला गया। निजी वाशरी हटाने व सिंचाई व्यवस्था की मांग को लेकर यहां के लोगों को मतदान का बहिष्कार किया। लोग एसडीएम की समझाइस के बाद भी नहीं माने। सरपंच ने भी यहां मतदान नहीं होने की पुष्टी की है।



More Stories
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah