*प्रेस नोट थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर दिनांक 08.08.2022*
*चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कैम्पिरगंज के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रदीप शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 08.08.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत उ0नि0 सुशील प्रसाद चौकी प्रभारी बरगदवाँ मय हमराह उ0नि0 हरिशंकर यादव, का0 अंकित कन्नौजिया, का0 राघवेन्द्र कन्नौजिया के क्षेत्र में मामूर होकर महेशरा पुल मछली मंडी के पास वाहन/संदिग्ध की चेंकिग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस वालों को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया की हमराही कर्मचारियों की मदद से कुछ ही दूरी पर दौड़ाकर पकड़ लिया गया, नाम पता पूछा गया तो अपना नाम छोटू चौहान पुत्र स्व0 स्वामीनाथ चौहान निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल गोरखपुर बताया । जिसके पास से थाना स्थानीय स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308/22 धारा 379 भादवि से संबंधित अपाची आर0टी0आर0 मोटरसाइकिल नं0 UP53 BM 7829 बरामद हुआ, अभियुक्त को समय करीब 01.05 बजे रात्रि मे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*अपराध विवरण/अभियुक्तगण से पूछताछ-*
अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा एच0पी0 पेट्रोल पम्प के सामने स्थित देशी शराब की भट्टी एक अदद अपाची आर0टी0आर0 मोटरसाइकिल नं0 UP53-BM-7829 चोरी किया गया था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*
छोटू चौहान पुत्र स्व0 स्वामीनाथ चौहान निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल गोरखपुर
*गिरफ्तारी का स्थान व समय-*
महेशरा पुल मछली मंडी के पास, समय करीब 01.05 बजे रात्रि दिनांक 08.08.2022
*बरामदगी-*
एक अदद अपाची आर0टी0आर0 मोटरसाइकिल नं0 UP53-BM-7829
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 308/22 धारा 379, 411 भादवि थाना चिलुआताल गोरखपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*
1- उ0नि0 सुशील प्रसाद, चौकी प्रभारी बरगदवाँ, थाना चिलुआताल गोरखपुर
2- उ0नि0 हरिशंकर यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
3- का0 अंकित कन्नौजिया, थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
4- का0 राघवेन्द्र कन्नौजिया, थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-