September 12, 2026

गोरखपुर पुलिस की 05 टीमो को गोरखा रेजिमेन्ट के सैनिको द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत दिया गया विशेष प्रकार की ट्रेनिंग-

Spread the love

*प्रेस नोट दिनांक 01.07.2022*

 

*गोरखपुर पुलिस की 05 टीमो को गोरखा रेजिमेन्ट के सैनिको द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत दिया गया विशेष प्रकार की ट्रेनिंग*

 

*आज दिनांक 01.07.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के नेतृत्व में गोरखपुर पुलिस की 05 टीमे, जिसमें 05 उपनिरीक्षक एवं 20 आरक्षी गण को सम्मिलित किया गया है, को प्रशिक्षण हेतु गोरखा रेजिमेन्ट, कुडाघाट, गोरखपुर के बेस सेन्टर पर गोरखा रेजिमेन्ट के सैनिको द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रकार की ट्रेनिंग दी गई । उक्त प्रशिक्षण में गोरखपुर की 05 टीमो को चाकू से प्रहार, निहत्थे मुकाबला (Unarmed Combat), हथियार संचालन (Weapon Handling) एवं सुरक्षा के दृष्टि से टैक्टिकल मूवमेन्ट का 03 दिवस का स्पेशलाइज्ड कैप्सूल (विशेष प्रशिक्षण) प्रदान किया गया ।*