दर्दनाक: गर्भवती महिला को डंपर ने ऐसे रौंदा, सड़क पर ही बच्ची ने लिया जन्म_____
यूपी के आगरा में बाइक से टक्कर के बाद गर्भवती महिला सड़क पर जा गिरी पीछे से आ रहे डंपर ने उसे इस तरह रौंदा कि उसके पेट से बच्ची बाहर निकल आई. इस दर्दनाक हादसे में मां की जान चली गई और वह नवजात का मुंह भी नहीं देख पाई|
आगरा में सड़क पर बच्ची का हुआ जन्म
डंपर ने गर्भवी महिला को बुरी तरह कुचला
बिना बेटी को देखे दुनिया से चली गई मां
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति के साथ मायके जा रही आठ महीने की गर्भवती महिला को एक डंपर ने ऐसी टक्कर मारी कि वह अपनी बच्ची को देखने से पहले ही मौत के मुंह में समा गई. सड़क पर एक महिला को डंपर ने कुचल दिया, जिससे बीच सड़क पर ही बच्ची का जन्म हो गया. फिलहाल नवजात बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है|
घटना आगरा के धनौली गांव की है, जहां 24 साल की महिला कामिनी (8 माह की गर्भवती) फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के बरतरा गांव जा रही थी. बाईपास रोड पर पति रामकुमार उर्फ रामू के साथ बाइक से जा रही महिला को विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. असंतुलित होकर रामकुमार और बाइक पर पीछे बैठी कामिनी उछलकर सड़क पर जा गिरे.
सिहर उठे लोग
इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने कामिनी के शरीर के ऊपरी हिस्से को कुचल दिया, जिससे निचले हिस्से पर दबाव बना और बीच सड़क पर बच्ची का जन्म हो गया. इसी दौरान महिला की मौत भी हो गई. डंपर द्वारा कुचलने से कामिनी के अंग भंग हो गए, लेकिन सड़क पर गिरने से जोर से लगे धक्के से उसकी बच्ची ने वहीं जन्म ले लिया था|

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-