December 4, 2025

क्रिकेट अपडेट- अजय मिश्रा

Spread the love

*क्रिकेट अपडेट*

चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में चौथे दिन के खेल के बाद भारत को 381 रनों की ज़रूरत है, उसके पास नौ विकेट बचे हुए हैं और एक दिन का खेल बचा हुआ है.

 

चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारतीय टीम ने एक विकेट के नुक़सान पर 39 रन बना लिए हैं. भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में 25 रनों के स्कोर पर गिरा. उन्होंने 12 रन बनाए. उनका विकेट जैक लिच ने लिया.

 

खेल ख़त्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 9 रन और शुभनम गिल 14 रन बनाकर क्रीज़ पर जमे हुए थे.

 

इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी महज़ 178 रन पर सिमट गई. भारत को उसने जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य दिया है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक चौथी पारी में अधिकतम 418 रनों के लक्ष्य का ही पीछा किया जा सका है. वेस्ट इंडिज ने सेंट जोन्स में 2003 में खेले गए टेस्ट मैच में यह कर दिखाया था.

 

दूसरी पारी में भी इंग्लैंड की ओर से सबसे ज़्यादा रन कप्तान जो रूट ने ही बनाए. उन्होंने 40 रनों की पारी खेली.