March 14, 2026

कोरांव पुलिस द्वारा चोरी की धारा का वांछित अभियुक्त दबोचा गया-

Spread the love

कोरांव पुलिस द्वारा चोरी की धारा का वांछित अभियुक्त दबोचा गया

 

कोरांव प्रयागराज।चोरी की धारा व खान एवं खनिज अधिनियम में वांछित चल रहे एक आरोपी को कोरांव पुलिस ने आज दबोच लिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा गिरफ्तारी अभियान के कड़ी में पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित व क्षेत्राधिकारी मेजा विमल किशोर मिश्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोरांव धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आज उप निरीक्षक वंश नारायण सिंह यादव द्वारा पंजीकृत मुकदमा 287 2019 धारा379/411/व4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 में वांछित सुरेन्द्र सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह निवासी ग्राम सीपौवा थाना कोरांव प्रयागराज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।