*कैसा रहा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का छठा दिन*
इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा।
इस दिन भारत ने कुल पांच पदक जीते। जिसमे 4 कांस्य और एक रजत पदक शामिल है
अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते है। इनमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।
पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है।
बुधवार को भारत की तरफ से वेटलिफ्टिंग (109 किग्रा. कैटेगरी) में लवप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता,
देर रात को गुरदीप सिंह ने 109+ KG. कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता।
सौरव घोषाल ने स्क्वॉश में ब्रॉन्ज़ और जूडो में तूलिका मान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
अंत में भारत के तेजस्विन शंकर ने हाई जंप मे में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।
साथ ही बॉक्सर नीतू, निखत और मोहम्मद हसमुद्दीन ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए हैं।
वहीं पुरुष और महिला हॉकी टीम के साथ ही महिला क्रिकेट टीम ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-