*कर्बला के शहीदों की याद में प्याऊ लगाकर मुसाफिरों को पिलाया जा रहा पानी*
*समाज सेवी मोहम्मद बेलाल हर वर्ष मोहर्रम में लगाते हैं पानी की सबील*
*कौशाम्बी करारी* :- स्थानीय नगर पंचायत में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्बला के शहीदों की याद में सबील लगाकर लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी पिलाया जा रहा है, इस सबील के माध्यम से इमाम हुसैन की प्यास को याद किया जाता है, एक मोहर्रम से लेकर नौ मोहर्रम तक पानी की सबील लगाई जाती है।
नगर पंचायत करारी के नयागंज वार्ड में पूर्व की भांति इस वर्ष भी समाज सेवी मोहम्मद बेलाल इमाम हुसैन की याद में पानी की सबील(प्याऊ) लगाकर राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी पिलाने का कार्य कर रहे हैं। बेलाल ने बताया कि यह प्याऊ उन शहीदों की याद में लगाई जाती है जिन्होंने कर्बला के मैदान में अल्लाह के दीन को बचाने के लिए तीन दिन तक भूखे प्यासे रहकर अपनी जानों को कुर्बान कर दिया था। यह सबील(प्याऊ) इस बात की ओर इंगित करती है कि अगर दुनिया में यजीदी मानसिकता के लोग हैं तो वह जान लें कि कर्बला के उन 72 शहीदों के मानने वाले भी मौजूद हैं। यज़ीद ने कर्बला में इमाम हुसैन पर पानी बंद कर अपनी ओछी मानसिकता का सबूत दिया था लेकिन इमाम हुसैन ने साफ़ कर दिया था कि यज़ीद तू कुछ भी करले लेकिन रसूल के नवासे से अपनी हुकूमत की ताईद नहीं करवा सकता। इस मौक़े पर थे हुसैन महदी,मुमताज़ हुसैन, साहिल अब्बास ,आसिफ़ जल जीवन,शाहिल अब्बास, नदीम ,रानू,सानू अलमारी वाले ,रविश आदि लोग मौजूद रहे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-