May 15, 2026

ए0टी0एम0 कार्ड बदलकर ए0टी0एम0 सेण्टर से रूपये निकालने वाला मुम्बई का वांछित अन्तर्राज्यीय शातिर अपराधी गिरफ्तार-

Spread the love

स्पेशल टास्क फोर्स, उ0प्र0 लखनऊ।

 

प्रेस नोट संख्याः 331, दिनांक 13-10-2022

 

ए0टी0एम0 कार्ड बदलकर ए0टी0एम0 सेण्टर से रूपये निकालने वाला मुम्बई का वांछित अन्तर्राज्यीय शातिर अपराधी गिरफ्तार।

—————————————-

 

आज दिनांक 13-10-2022 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 व मीरा भाइंदर वसई विरार महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना काशिमिरा पर दिनांक 09-05-2022 को पंजीकृत मु0अ0सं0 305/22 धारा 420/34 आई0पी0सी0 में वांछित ए0टी0एम0 कार्ड बदलकर ए0टी0एम0 सेण्टर से रूपये निकालने वाला अन्तर्राज्यीय शातिर अपराधी अफताब को गिरफ्तार करने में उल्लेखऩीय सफलता प्राप्त हुई है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

आफताब खान पुत्र एकलाख खान नि0 48 शिवनगर कॉलोनी, वी0डी0ए0 कॉलोनी, चाँदमारी वाराणसी।

 

बरामदगीः-

1. विभिन्न बैंकों के ए0टी0एम0 कॉर्ड- 46 अदद,

2. रू0 45,000/- नगद,

3. एक अदद मोबाईल फोन

 

 

गिरफ्तारी का स्थान/समयः-

संदहा चौराहा से हरहुआ वाले रिंग रोड पर, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी। दिनांक 13-07-2022 समय-10.30 बजे।

थाणे (महाराष्ट्र) में वादी हरिदास राजाराम बान्ते द्वारा ए0टी0एम0 बदलकर पैसा निकालने के संबंध में दि0 09-05-2022 को थाना काशिमिरा पर मु0अ0सं0 305/22 धारा 420/34 आई0पी0सी0 पंजीकृत कराया था। उक्त मुकदमें की विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त आफताब पुत्र एकलाख खान के जनपद वाराणसी में छिपे होने की सूचना प्राप्त होने पर मीरा भाइंदर वसई विरार पुलिस द्वारा अभिसूचना को साझा करते हुए एस0टी0एफ0 उ0प्र0 से आवश्यक सहयोग मांगा गया था, जिसपर एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, वाराणसी को अभिसूचना संकलन कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम व मीरा भाइंदर वसई विरार पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि आज दिनांक 13-10-2022 को उक्त मुकदमें का अभियुक्त आफताब जनपद वाराणसी के थाना सारनाथ क्षेत्रान्तर्गत संदहा चौराहा से हरहुआ जाने वाले रिंग रोड के पास खड़ा है, जिसपर एस0टी0एफ0 की टीम व मीरा भाइंदर वसई विरार पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त प्रयास से उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी की गयी।

अभिसूचना संकलन, पुलिस विवेचना एवं पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त उपरोक्त अपने साथ विभिन्न बैंकों के ए0टी0एम0 कॉर्ड एक अलग पर्स में रखता था। यह ए0टी0एम0 सेण्टर में पहले से मौजूद व्यक्ति का ए0टी0एम0 कार्ड देखकर अपने पास रखे हुए पर्स से उसी बैंक व उसी रंग का ए0टी0एम0 कार्ड निकालकर मौका देखकर बदल देता था व चालाकी से पिन कोड भी ज्ञात कर लेता था। उसके उपरान्त उस ए0टी0एम0 सेण्टर से निकलकर चला जाता था और दूसरे ए0टी0एम0 सेण्टर से उस व्यक्ति के खाते से रूपया निकाल लेता था।

अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह प्राइवेट वाहन किराये पर लेकर विभिन्न स्थानों पर घूमता रहता था और मौका देखकर घटना कारित करता था। इस कार्य को वह 2013 से कर रहा है। अभियुक्त के पास से कुल 46 ए0टी0एम0 कार्ड बरामद हुए हैं, जिसमें एस0बी0आई0 बैंक व बैंक ऑफ बडौदा के 07-07 कार्ड, एच0डी0एफ0सी0 व आई0सी0आई0सी0 बैंक के 04-04 कार्ड, आई0डी0बी0आई0 बैंक के 05 कार्ड, एक्सिस बैंक व बैंक ऑफ इण्डिया के 03-03 कार्ड, इण्डियन बैंक के 04 कार्ड, केनरा बैंक के 03 कार्ड, कोटक बैंक के 02 कार्ड, यूको बैंक के 02 कार्ड, सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के 02 कार्ड थे। यह विगत काफी दिनों से वाराणसी में आकर छुप कर रह रहा था, कि आज गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदशुदा ए0टी0एम0 कार्डो का मीरा भाइंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सत्यापन किया जा रहा है।

अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह वर्ष 2013 में साहेर इंटरनेशल एयरपोर्ट पर विदेश से आये पर्यटकों से फर्जी तरीके से डॉलर बदलने का काम करता था और उनके पैसों का हेरा फेरी करता था। उसी दौरान गाडी चोरी कर, एक पर्यटक से रूपये (डॉलर) लूट लिये, जिसके सम्बन्ध में थाना साहेर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। वर्ष 2017 में थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ के गांव बासुपुर पौडिया के ग्राम प्रधान जमुना प्रसाद यादव, जो सदर विधायक मुन्ना यादव के बहनोई थे, के लडके को पिस्टल से गोली मार दी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ पर मु0अ0सं0 207/17 धारा 307 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था, जिसमें यह जेल भी गया था।

अभियुक्त आफताब का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहासः-

क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद

1. 297/13 392 भा0द0वि0 साहेर मुम्बई/महाराष्ट्र

2. 326/13 379/34 भा0द0वि0 साहेर मुम्बई/महाराष्ट्र

3. 207/17 307 भा0द0वि0 लालगंज प्रतापगढ़/उ0प्र0

4. 131/22 420/34 भा0द0वि0 मालवाडी थाणे/महाराष्ट्र

5. 305/22 420/34 भा0द0वि0 काशिमिरा थाणे/महाराष्ट्र

थाना काशिमिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 305/22 धारा 420/34 आई0पी0सी0 में गिरफ्तार उक्त अभियुक्त को थाना सारनाथ वाराणसी में दाखिल करते हुये मा0 न्यायालय वाराणसी के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त करने की विधिक कार्यवाही तथा मामले की समस्त अग्रिम कार्यवाही मीरा भइंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट (महाराष्ट्र) द्वारा की जा रही है।