April 14, 2026

उत्तर प्रदेश से अब तक की अहम खबरे – अजय मिश्रा

Spread the love

 

*ब्रेकिंग मऊ*

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी एंबुलेंस मामले में बाराबंकी पुलिस ने मऊ की महिला चिकित्सक डॉ अलका राय को किया गिरफ्तार।

 

 

*दुःखद खबर*

 

कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा (आईपीएस) की पत्नी का कोरोना से निधन।

 

उपचार के दौरान नोयडा में अस्पताल में हुआ निधन।

 

 

*जनपदों का प्राप्त सूचना के अनुसार औसत मतदान 73 परसेंट है

 

 

*हनुमान स्वरूप का निधन*

 

*लखनऊ। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान स्वरूप मिश्र का एसपीजीआई लखनऊ में निधन। एसजीपीजीआई में कई दिनों से एडमिट थे हनुमान मिश्र।*

 

 

*अमेठी*

 

कोरोना संक्रमित डॉक्टर की लखनऊ में मौत , देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में मौत , अधीक्षक के मृत्यु से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, शाहगढ़ सीएचसी में प्रभारी अधीक्षक थे मृतक, मेयो अस्पताल लखनऊ में इलाज के दौरान मौत.

 

 

*दिल्ली*

 

येलो और रेड लाइन पर सभी मेट्रो स्टेशन खोले गए

दिल्ली मेट्रो ने भीड़ बढ़ने के चलते एंट्री बंद की थी

 

 

*सहारनपुर*

 

भाजपा के दिग्गज नेता जगदीश राणा का निधन , फरीदाबाद के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस , करीब 2 सालों से बीमार चल रहे थे जगदीश राणा, पैतृक गांव जीवाला में आज होगा अंतिम संस्कार.

 

 

*बरेली*

 

बढ़ते कोरोना को देखते हुए बाजार रहेगी बंद, बरेली जिले में 2 दिन बंद रहेंगे बाजार , व्यापारी मंडल ने बंद करने का लिया फैसला, सभी व्यापार मंडल ने एकजुट होकर लिया फैसला, बुधवार,गुरुवार को बरेली में रहेगी बाजारों की बंदी.

 

 

*रायबरेली*

 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर, एम्स में खुलेगा लेवल-3 का कोविड अस्पताल, एम्स में 50 बेड का होगा एल-3 फैसिलिटी सेंटर.

 

 

*मुरादाबाद रेलवे स्टेशन में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। स्टेशन के अधीक्षक ने बताया, “जो यात्री बाहर से आ रहे हैं उनका RT-PCR टेस्ट किया जा रहा है। सामाजिक दूरी के लिए जो गोले बनाएं गए थे उसे फिर से पेंट किया गया है। सैनिटाइजेशन के लिए हेल्थ की टीम लगी हुई है।”

 

 

*चंदौली*

 

डैम में 2 मेडिकल छात्रों के डूबने का मामला, 5 घंटे की रेस्क्यू के बाद दोनों शव मिले, स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकाला शव, लतीफ शाह डैम घूमने आए थे मेडिकल के 4 छात्र, BHU वाराणसी से चंदौली घूमने आए थे छात्र , डैम के पानी में नहाते समय डूबने से मौत,चकिया कोतवाली के लतीफ शाह डैम की घटना।

 

 

*हापुड़*

 

गैंगस्टर इस्ते के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर इस्ते की संपत्ति कुर्की के आदेश, पुलिस-प्रशासन ने कराई मुनादी, 1 करोड़ 50 लाख की संपत्ति होगी कुर्क, मकान के बाहर लगाया कुर्की का नोटिस, हापुड़ में इस्ते पर दर्ज हैं 40 से अधिक केस.

 

 

*मथुरा*

 

गौ रक्षक दल और तस्कर आमने-सामने , राधाकुंड में गौ तस्करों ने युवक को मारी गोली, युवक के पैर में गोली लगने से मचा हड़कंप , घायल व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती , गौवंश से भरी डंपर लेकर फरार हो गए तस्कर, राधाकुंड-छटीकरा रोड हाइवे पर मारी गई गोली,गोवर्धन पुलिस गौ तस्करों की तलाश में जुटी

 

 

*गोरखपुर*

 

प्रधान प्रत्याशी को गोली मारने का मामला, लखनऊ में इलाज के दौरान प्रत्याशी की मौत, तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात, SSP ने चौकी इंचार्ज सहित 5 को किया सस्पेंड, खजनी की पूरी महुआडाबर चौकी सस्पेंड की गई, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार,खजनी क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव का मामला

 

 

*भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,94,14,035 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,19,486 सैंपल कल टेस्ट किए गए:

 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)

 

 

*NCLAT Officiating Chairperson tests positive for COVID19. The Competent Authority of NCLAT now decides to observe April 26 to May 20 as summer vacations for Principal Bench of NCLAT at New Delhi. The Registry shall, however, remain functional during this period.

 

 

*बुलंदशहर*

 

पत्रकार पर जानलेवा हमले का मामला,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,बुलंदशहर के थाना पहासू का मामला

 

 

*शामली*

 

कोरोना से एसबीआई के बैंक मैनेजर की मौत, शामली के एसबीआई शाखा मैनेजर की मौत, 1 सप्ताह पहले आई थी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था उपचार, मेरठ में उपचार के दौरान बैंक मैनेजर की मौत.

 

 

*यूपी के 5 शहरों में लॉकडाउन के फैसले का मामला, इलाहाबाद HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आदेश को आज योगी सरकार SC में चुनौती देगी, HC ने 5 शहरों में लॉकडाउन का आदेश दिया है , 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का दिया था आदेश, HC के फैसले को रद्द करने की मांग की जायेगी.

 

 

*आगरा*

 

दिल्ली से बाह के प्रवासी मजदूरों का पलायन, लॉकडाउन के चलते दिल्ली से अपने घर लौटे मजदूर, बसों की छत पर बैठकर मजदूर पहुंच रहे अपने घर.

 

 

*लखनऊ*

 

लोहिया संस्थान, KGMU में प्लाज्मा लगभग खत्म, केजीएमयू में रोज 6 से 7 डोनेशन की जरूरत, 15 से ज्यादा मरीजों को पड़ रही प्लाज्मा की जरूरत, ठीक होने के बाद प्लाज्मा देने नहीं आ रहे लोग, मरीज लगातार बढ़ने से मांग हुई दोगुनी, लोहिया, KGMU ने लोगों से की डोनेशन की अपील.

 

 

*ललितपुर*

 

गांव में डीएम-एसपी की गाडियों पर पथराव, पथराव में कई पुलिस कर्मियों को आई चोटें, गांव में पुलिस फोर्स के साथ पीएसी मौजूद, फर्जी वोटिंग की सूचना पर हुई थी झड़प, दो प्रत्याशियों के बीच जमकर हुई थी झड़प, बानपुर थाना क्षेत्र बिल्ला गांव का मामला.