February 28, 2026

आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले जाएंगे जेल-दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

*आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले जाएंगे जेल*

चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहियां गांव व नियार डीह में सीओ पिन्डरा अभिषेक पांडे ने ग्रामीणों संग एक बैठक कर लोगों को आचार संहिता का सत- प्रतिशत पालन करने के लिए कहा तथा यह भी बताया कि आचार संहिता के साथ-साथ कोविड-19 गाइड लाइन का भी पालन करना अनिवार्य है । उल्लंघन करने वाले कतई नहीं बक्शे जाएंगे आप भीड़ लगाकर प्रचार नहीं करेंगे। पोस्टर बैनर नहीं लगाएंगे ।मोटरसाइकिल जुलूस नहीं निकालेंगे। अगर शराब पकड़ा बांटते समय कोई भी पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मुकदमा लिख कर जेल भेजा जाएगा। नारेबाजी नहीं करेंगे और नेहिया गांव में सन् 2000 में हुए चुनाव में यहां मत पेटी में पानी डाल दिया गया था उस बाबत जानकारी ली तथा स्पष्ट रूप से कहा कि उस समय के जो लोग दोषी है अगर चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें तत्काल पाबंद किया जाए इस मौके पर महेश कुमार सिंह इंस्पेक्टर चोलापुर, कमल भूषण राय चौकी इंचार्ज गोसाईपुर चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण विश्वकर्मा चौकी इंचार्ज मुर्दहा सहित संदीप सिंह, रामजी सिंह, धनंजय सिंह, केदार पटेल, महेंद्र विश्वकर्मा ,नंदलाल पटेल, लाल जी दुबे,सहित बी डी सी प्रधान पद के प्रत्याशी व क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे ।