October 23, 2026

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को आज अंतिम विदाई दी जाएगी-शरद पांडेय

Spread the love

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को आज अंतिम विदाई दी जाएगी. इससे पहले उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया है. पांच डाक्टरों के पैनल से उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके साथ ही पूरी पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी करायी जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के बाद श्री मठ बाघम्बरी गद्दी लाया जाएगा. जहां पर महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को फूलों से सजाया जाएगा. जिसके बाद फूलों से सजाये गये विशेष रथ से शव को संगम ले जाया जाएगा. वहां पर पार्थिव शरीर को संगम स्नान कराने के बाद शव को दोबारा श्री मठ बाघम्बरी गद्दी लाया जाएगा. महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम इच्छा के मुताबिक उनकी समाधि उनके गुरु भगवान गिरी की समाधि के बगल में नींबू के पेड़ के नीचे बनाई जाएगी.