April 30, 2026

भेलूपुर क्षेत्र के संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्र के मौत के प्रकरण में परिजनों ने पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) से लगाई न्याय की गुहार-

Spread the love

*वाराणसी*

 

*भेलूपुर क्षेत्र के संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्र के मौत के प्रकरण में परिजनों ने पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) से लगाई न्याय की गुहार*

 

*थाने चौकी से लगायत एसीपी तक लगाई गुहार,जांच के नाम टरकाती रही कमिश्नरेट पुलिस*

 

*अपर पुलिस आयुक्त ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच सौपी पुलिस उपायुक्त काशी जोन को,आवश्यता पड़ी तो आरोपियों का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट*

 

गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के रहने वाले छात्र नीतेश मिश्रा की बीते 12 जुलाई को छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी,सूचना पर प्रतापगढ़ से पहुँचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर से मुकदमा दर्ज करने हेतू तहरीर दी। परिजनों के अनुसार वह थाने से चौकी और चौकी से थाना दौड़ते रहे कोई कार्यवाही न होता देख परिजन सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर से मिले एवं लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। परिजनों के अनुसार न तो उनका मुकदमा दर्ज किया गया एवं न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई।

एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी भेलूपुर पुलिस के ढुलमुल रवैये से आजिज आकर परिजन मंगलवार को अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच पुलिस उपायुक्त काशी जोन से कराने का आदेश देते हुए परिजनों को न्यावोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया एवं बताया कि यदि आवश्यता पड़ी तो आरोपियों के लाई डिटेक्टर टेस्ट कराकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

मालूम हो कि नितेश भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर शुकुलपुरा स्थित किराए के मकान में कुछ अन्य छात्रों के साथ रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था और पूर्व के दिनों में साथ मे रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों से वाद विवाद भी हुआ था जिसको लेकर परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है।