कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। चेन्नई में स्टेला मैरिस कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए राहुल ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी तरह सार्वजनिक मंच पर सवालों के जवाब क्यों नहीं देते? उन्होंने पूछा कि क्या आपने 3000 महिलाओं के बीच पीएम को कभी सवालों के जवाब देते हुए देखा है?
छात्राओं ने राहुल गांधी से रॉबर्ट वाड्रा पर सवाल पूछे थे लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष वाड्रा पर जवाब देने के बजाय पीएम मोदी को चर्चा में खींच लाए। राहुल गांधी ने पूछा, ‘आपने भारत के प्रधानमंत्री को कितनी बार इस तरह से तीन हजार महिलाओं के बीच खड़े होकर सवालों के जवाब देते हुए देखा है? क्या आपने उन्हें इस तरह से खुले माहौल में सवालों का जवाब देते हुए देखा है?
आप में से कितने लोगों को प्रधानमंत्री से शिक्षा और अन्य मुद्दों पर सवाल पूछने का मौका मिला है? प्रधानमंत्री 3 हजार महिलाओं के बीच खड़े होकर उनके सवालों का जवाब देने का साहस क्यों नहीं कर पाते? इस मौके पर स्कूल की ओर से राहुल गांधी को सम्मानित भी किया गया।
चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कार्यक्रम जारी हो जाने के बाद राजनीतिक दल पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक