साइबर कैफे संचालक की हत्या का एक आरोपित पकड़ा गया फरार की तलाश_____
प्रयागराज- प्रतापगढ़ जिले के साइबर कैफे संचालक की हत्या में तीन नामजद के विरूध पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है पुलिस नामजद एक दुकानदार को हिरसत में लेकर पुछताछ कर रही है। आलोक की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस घाटना में व्यवसायिक रंजिश के साथ अन्य बिंदुओं को भी खंगाल रही है। कुछ मोबाइल नंबरों को सर्विसलांस पर लगाया गया है। गांव में तनाव का माहौल है।
रेलवे क्रासिंग के निकट गोली मारकर हत्या हुई थी : बिबियापुर नवाबगंज निवासी आलोक पांडेय उर्फ शानू पुत्र राजेंद्र प्रसाद पांडेय शनिवार की रात मानिकपुर कस्बा स्थित साइबर कैफे बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में आलापुर रेलवे क्रासिंग के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।हालांकि पुलिस शुरू से ही घटना को सड़क हादसा बता रही थी। इसे लेकर परिवार के लोगों में पुलिस के रवैए को लेकर आक्रोश है।
आलोक के परिवार वालों का हंगामा : यही वजह है कि पोस्टमार्टम हाउस पर आलोक के परिवार के लोगों ने यह मांग करते हुए हंगामा किया था कि पोस्टमार्टम के दौरान वे भी अंदर रहेंगे, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं की जा सके। हालांकि सीओ सिटी के आश्वासन पर लोग मान गए थे। पोस्टमार्टम के दौरान सिर में फंसी गोली मिलने के बाद यह स्पष्ट हुआ था कि आलोक की गोली मारकर हत्या की गई थी।
व्यवसायिक रंजिश का आरोप : आलोक के मामा शिवेंद्र कुमार मिश्र का कहना था कि मानिकपुर के अलीगंज मोहल्ले में उनके भांजे की दुकान के बगल तबरेज का भी साइबर कैफे है। वही दुकानदार व्यवसायिक रंजिश रखता था। पुलिस ने शक के आधार पर तबरेज को हिरासत में ले लिया था। इस घटना में मृतक आलोक के पिता राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने तबरेज सहित तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मानिकपुर एसओ बोले- तबरेज पुलिस हिरासत में : मानिकपुर एसओ सुधीर कुमार सोनी ने बताया कि मृतक आलोक की पिता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपित तबरेज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-