May 26, 2026

कांवड़ियों के स्वागत के लिये पानी का छिड़काव किया जा रहा-

Spread the love

*नगर निगम, वाराणसी*

 

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*कांवड़ियों के स्वागत के लिये पानी का छिड़काव किया जा रहा*

 

नगर निगम वाराणसी द्वारा इस बार सावन माह के पहले सोमवार को अनूठा कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त श्री प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह द्वारा आज सावन के पहले सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शनार्थ एवं गंगा स्नान हेतु नगर में आने वाले कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं को भीषण ताप से बचाने एवं उनकी सुविधा के दृष्टिगत नगर निगम वाराणसी द्वारा मुख्य मार्गो पर पर स्प्रींकलर मशीन के माध्यम से रास्तों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम, वाराणसी द्वारा प्रमुख रूप से मंडुआडीह से गोदौलिया एवं लहुराबीर से मैदागिन तक तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते पर अनवरत पानी का छिड़काव किया जा रहा है।