July 11, 2026

ज्ञानवापी परिसर को लेकर आज 18 जुलाई 2022 को सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में दाखिल हुआ एक और मुकदमा-

Spread the love

वाराणसी-ज्ञानवापी परिसर को लेकर आज 18 जुलाई 2022 को सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में दाखिल हुआ एक और मुकदमा। यह मुकदमा भगवान “अविमुक्तेश्वर विराजमान”के नाम से फाइल हुआ। दोपहर 2:00 बजे सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में होगी मुकदमे की सुनवाई। वही ज्ञानवापी परिसर को लेकर अब तक के सबसे हाईलाइट मुकदमा राखी सिंह सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य वाले मुकदमे की सुनवाई भी दोपहर 2:00 बजे वाराणसी जिला जज की कोर्ट में होगी। आज इस मुकदमे की मुख्य वादी राखी सिंह की ओर से रखा जाएगा पक्ष। राखी सिंह की ओर से न्यायालय में पक्ष रखेंगे अधिवक्ता शिवम गौर, अधिवक्ता मान बहादुर सिंह जी वह अधिवक्ता अनुपम त्रिवेदी जी। न्यायालय परिसर में उपस्थित रहेंगे विश्व वैदिक सनातन संघ प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन।