October 28, 2026

सावन के पहले सोमवार को बस के धक्के से 2 कांवड़ियों की मौत के बाद बवाल, 7 बसों में तोड़फोड़-

Spread the love

*सावन के पहले सोमवार को बस के धक्के से 2 कांवड़ियों की मौत के बाद बवाल, 7 बसों में तोड़फोड़*

 

अमरोहा जिले में सावन के पहले सोमवार पर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे मुरादाबाद के बाइक सवार कांवड़ियों को कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही पीछे से आ रहे अन्य कांवड़ियों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर बवाल किया। अलग-अलग डिपो की सात रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।आनन-फानन कई थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बमुश्किल गुस्साए कांवड़ियों को समझा कर गंतव्य के लिए भेजा।