April 16, 2026

अब पुजारी को कन्हैयालाल की तरह गर्दन काटने की धमकी-

Spread the love

*अब पुजारी को कन्हैयालाल की तरह गर्दन काटने की धमकी, लेटर में लिखा- पत्नी-पिता धड़ के पास बैठकर रोएंगे*

 

 

 

राजस्थान में भरतपुर के हनुमान मंदिर के पुजारी को उदयपुर के कन्हैयालाल की तरह गर्दन सिर से अलग करने की धमकी मिली है. पुजारी को धमकी भरा लेटर मिला है. लिखा- पंडित या तो तू मंदिर छोड़ दे, नहीं तो तेरा सिर काट देंगे, तेरे घरवालों को तेरा सिर नहीं मिलेगा, तू समझता है कि तेरे हिमायती है, वे कुछ नहीं कर पाएंगे, तेरा मरना निश्चित है.

 

मामला मथुरा गेट थाना शहर के MSJ कॉलेज परिसर में स्थित हनुमान मंदिर का है. नमक कटरा इलाके निवासी पुजारी तारा चंद शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह सवा 4 बजे मंदिर आए थे. मंदिर की साफ-सफाई के बाद वह गद्दी पर आकर बैठे. दीवार पर पर्चा चिपका हुआ था. इसमें लिखा- पंडित तू मंदिर छोड़कर चला जा तेरा चेहरा हमने देख लिया है. जैसे ही पुजारी ने लेटर देखा तो मंदिर कमेटी को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुजारी ने बताया- सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हूं और न किसी पोस्ट पर कमेंट किया था.