काशी विद्यापीठ परीक्षा फोटो मामले में नया डेवलपमेंट (विडियो सहित)
कल बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनोज यादव द्वारा परीक्षा के दौरान लिए गए अपने तथा उत्तर पुस्तिका का फोटो सार्वजनिक किये जाने पर कार्यवाही की मांग के बाद आज महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा इस पूरे मामले को फर्जी बताये जाने के बाद अमिताभ ठाकुर और डॉ नूतन ठाकुर ने इस मामले में नए तथ्य सामने रखे हैं.
डीजीपी यूपी सहित स्थानीय अफसरों तथा काशी विद्यापीठ को प्रेषित अपने पत्र में अमिताभ और नूतन ने कहा कि विद्यापीठ प्रशासन द्वारा उक्त फोटो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए एक प्रेसनोट सामने आया है.
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत स्वयं केंद्र कोड 246 विजय बहादुर डिग्री कॉलेज बबुरी चंदौली के प्रबंधक राकेश कुमार गिरी ने इस परीक्षा के होने की घटना को स्वीकार किया है और मीडिया को बताया है कि उस दिन शिक्षाशास्त्र के प्रायोगिक पेपर हुए थे, जिसमें यह छात्र सम्मिलित हुआ था.
अमिताभ और नूतन ने उन्हें प्राप्त एक विडियो भी प्रस्तुत किया जिसमे युवक स्वयं को मनोज कुमार पुत्र सुरेंद्र यादव बीए प्रथम वर्ष का छात्र बताते हुए शिक्षा शास्त्र के परीक्षा में मोबाइल के द्वारा उत्तर पुस्तिका का फोटो खींच लेने की बात स्वीकार कर रहा है और क्षमाप्रार्थना कर रहा है.
उन्होंने काशी विद्यापीठ प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन को मामले को नकारने की जगह जाँच कर निष्पक्ष कार्यवाही किये जाने की मांग की है.
संलग्न- छात्र का विडियो
Dr Nutan Thakur
# 9415534525

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ