April 27, 2026

*लोकसभा इलेक्‍शन मोदी समेत बड़े नेता एक हजार से ज्यादा सभाएं करेंगे*

Spread the love

*लोकसभा इलेक्‍शन मोदी समेत बड़े नेता एक हजार से ज्यादा सभाएं करेंगे* – लगभग दो महीने लंबे चुनाव प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के स्टार प्रचारकों की लगभग एक हजार सभाएं होंगी। खुद प्रधानमंत्री के लगभग 200 सभाएं करने की संभावना है।

*बीजेपी होगी सबसे बड़ी पार्टी लेकिन मोदीनहीं बनेंगे प्रधानमंत्री शरद पवार* – एनसीपी नेता शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में भले ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरे लेकिन नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे

*मसूद अज़हर पर कसेगा यूएन का शिकंजा! आज घोषित हो सकता है अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी* – भारत के प्रयासों से बुधवार को जैश ए मोहम्मद सरगना मसूद अज़हर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जा सकता है। हालांकि चीन की तरफ से अड़ंगा डाले जाने की आशंका है।

*देर रात भारत ने बोइंग 737 मैक्स विमानों पर लगाया प्रतिबंध* – भारत ने इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर मंगलवार को बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को प्रतिबंधित कर दिया। विश्व के कई अन्य देशों ने भी इस तरह का कदम उठाया है।

*जयपुर में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा शख्स गिरफ्तार* – राजस्थान के जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को सामरिक महत्व की सूचना भेजने में संलिप्त एक जासूस को जयपुर सीआईडी की विशेष शाखा ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है

*जिनेवा में यूएनएचआरसी में भारत की पाक को लताड़* – भारत ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व एनएसए और पूर्व सेना प्रमुख व राष्ट्रपति रहे परवेज़ मुशर्रफ ने यह बात मानी है कि आईएसआई के इशारे पर जैश भारत में आतंकी हमले करता रहा है

*भाई की ट्विटर पर रेल मंत्री से गुहार, प्लीज-मेरी बहन को बचा लो* – विशाखापट्टनम से नई दिल्ली ट्रेन के 3 एसी कोच में 5-6 यात्रियों ने शराब के नशे में युवती के साथ छेड़छाड़ की तो युवती के भाई ने रेल मंत्री को ट्वीट कर मदद मांगी। जीआरपी ने कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया

*भारत, पाकिस्तान में तनाव और बढ़ने की आशंका खत्म : पाक सरकार का आंकलन* – पाकिस्तान सरकार के एक आतंरिक आकलन में निष्कर्ष निकाला है कि पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ने का जोखिम खत्म हो गया है।