November 7, 2026

प्राधिकरण ने प्रारम्भ की आनलाईन भूमि अधिग्रहण सॉफ्टवेयर शुभारम्भ-

Spread the love

प्रेस-विज्ञप्ति
वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

प्राधिकरण ने प्रारम्भ की आनलाईन भूमि अधिग्रहण सॉफ्टवेयर शुभारम्भ

वाराणसी विकास प्राधिकरण में आज दिनांक 16/07/2022 को Land Acquisition सॉफ्टवेयर का शुभारम्भ श्री सुनील कुमार वर्मा , सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया जिसमें विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण तथा कोटक बैंक के श्री प्रवीण उपाध्याय जोनल हेड, श्री शशांक शेखर सिंह, मुख्य प्रबंधक और संदीप मिश्रा रिलेशनशिप मैनेजर उपस्थित रहे ।

वाराणसी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष महोदया की प्राथमिकता है कि सभी कार्यों में पारदर्शिता लायी जाये तथा जनसामान्य से जुड़े सभी कार्यों को सरल एवं सुविधाजनक बनाया जाये । इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता की ओर कदम बढाते हुए ऑनलाइन Land Acquisition सॉफ्टवेर का निर्माण कराया है।

इस साफ्टवेयर के माध्यम से विकास प्राधिकरण से सम्बन्धित समस्त आवाप्ति अनुभाग से सम्बंधित अभिलेखों के संरक्षण एवं अन्य आवश्यक जानकारियों की तत्काल उपलब्धता हेतु इस सॉफ्टवेयर को विकसित किया गया है । इस सॉफ्टवेयर पर लैंड बैंक हेतु अर्जन की समस्त कार्यवाहियों से सम्बंधित सूचना दर्ज की जाएगी । भूमि अर्जन हेतु चयनित ग्राम के सर्वे से लेकर धारा-4, धारा -6 तथा काश्तकारों के मुआवजा सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं दर्ज होंगी।

सॉफ्टवेयर कोटक महिंद्रा बैंक के माध्यम से प्राधिकरण हेतु विकसित कराया गया है।