April 19, 2026

माली समाज द्वारा संत श्री लखमीदास जी महाराज जन्मोत्सव रत्नागिरी में धूमधाम से मनाया – विजय परमार

Spread the love

माली समाज द्वारा संत श्री लखमीदास जी महाराज जन्मोत्सव रत्नागिरी में धूमधाम से मनाया — विजय परमार
महाराष्ट्र  के रत्नागिरी में श्री संत लखमीदास जी महाराज जन्ममहोत्सव माली समाज रत्नागिरी द्वारा धूम धाम से पूर्ण हुआ इस शुभ दिन पर स्नहे मिलन भी हुआ।
जिसमे सर्वप्रथम भगवान गणपती की पूजा अर्चना के साथ श्री संत लखमीदास जी महाराज को पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया एवं प्रसाद का भोग लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन मंडल द्वारा भजन कीर्तन कर किया गया सभी ने भजन का आनंद लिया। रत्नागिरी में ओर भी राज्य से माली समाज बंधु उपस्थित रहे, समाज बंधुओं से अपने उद्देश्य अनुसार राय और विचार विमर्श हुए ।
सभी समाज बंधु ने एक होकर ऐसे ही समाज को आगे बढ़ाने का साथ देने पर जोर दिया ओर मुख्य अतिथियों का माला ओर गुलदस्ता देकर स्वागत किया
सभी भक्त बेहद खुश थे ।
फिर आरती हुई ओर महाप्रसाद लेकर कार्यक्रम का समापन किया।