June 23, 2026

थाना फूलपुर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज से जालसाजी करने वाले अभियुक्त शरद कुमार यादव व हरगोविन्द को किया गिरफ्तार-

Spread the love

कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण दिनांक-13.07.2022
प्रेस नोट
थाना फूलपुर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज से जालसाजी करने वाले अभियुक्त शरद कुमार यादव व हरगोविन्द को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 13.07.2022 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 0250/2022 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. शरद कुमार यादव पुत्र जंगाली प्रसाद निवासी ग्राम मुर्दी पोस्ट गरथमा थाना सिंधोरा वाराणसी उम्र करीब 39 वर्ष, 2. हरगोविंद सिंह पुत्र हरिप्रसाद सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट फूलपुर थाना फूलपुर वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष को कैथौली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1. शरद कुमार यादव पुत्र जंगाली प्रसाद निवासी ग्राम मुर्दी पोस्ट गरथमा थाना सिंधोरा वाराणसी उम्र करीब 39 वर्ष ।
2. हरगोविंद सिंह पुत्र हरिप्रसाद सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट फूलपुर थाना फूलपुर वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
01.प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा- थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण
02.उ0नि0 अमित कुमार यादव – थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
03. उ0नि0 अखिलेश कुमार – थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
04. उ0नि0 प्रशि0 अमित सिंह – थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
05. आरक्षी राहुल कुशवाहा – थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
06. का0 इन्द्रमणि मौर्य- थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

 

सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण