प्रयागराज में चुनावी रंजिश में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ में रहा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। नवाबगंज इलाके में नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के निकट रविवार शाम गोली मारकर हरेंद्र मिश्रा की हत्या कर दी गई, जबकि साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति संतोष सिंह घायल है। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रयागराज के एसएसपी शैलेश पांडेय भी पहुंच गए। बाइक सवार लोगों ने कार को रोककर गोली मार थी। मृतक और घायल के साथ ही गोली मारने के आरोपित व्यक्ति भी प्रतापगढ़ जनपद में संग्रामगढ़ इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर जांच के बाद आरोपितों के घऱों में छापेमारी की।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-