April 16, 2026

मन्दिर का घण्टा चुराने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 08 घण्टा बरामद-

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर दिनांक 10.07.2022

मन्दिर का घण्टा चुराने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 08 घण्टा बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एंव अपराधियो पर नियंत्रण रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के प्रवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक सहजनवा अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में उ0नि0 सत्यदेव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी, तलाश वांछित में मामूर थे मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 189/2022 धारा 380,411 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्तगण 1.बृजेश कुमार पुत्र रामसावन निवासी तामेश्वरनाथ थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर 2. धर्मबीर पुत्र सन्तराम निवासी तामेश्वरनाथ थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर को चोरी के सामान 8 अदद मन्दिर का घण्टा, एक अदद लोहे का सब्बल, एक अदद आरी व 02 अदद रिंच व दो अदद मोटरसाइकिल के साथ विद्युत उप केन्द्र पाली थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया एवं व 02 बाल अपचारी को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया । गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 411 भा0द0वि0 की वृद्धि की गयी एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- आज दिनांक 9/10.07.2022 की रात्रि में अभियुक्तगणो द्वारा ग्राम माडर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर के जय माँ चड़वानी मन्दिर से 10 छोटे बड़े घण्टे चोरी कर लिया गया था ।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तः-
1. अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र रामसावन निवासी तामेश्वरनाथ थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर
2. अभियुक्त धर्मबीर पुत्र सन्तराम निवासी तामेश्वरनाथ थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर
3. 02 बाल अपचारी

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 189/2022 धारा 380,411 भा0द0वि0 थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर

गिरफ्तारी का स्थानः-
विद्युत उप केन्द्र पाली थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर

गिरफ्तारी का दिनांक व समयः-
दिनांक 10.07.2022 समय 12.40 बजे

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 सत्यदेव थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
2. का0 पंकज शर्मा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
3. का0 इन्द्रजीत थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
4. का0 अंकित दूबे थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर