*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांक-09.07.2022*
*पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना दिवस के अवसर पर थाना सिंधौरा में जन समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*
शासन के मन्सानुरूप जन समस्याओं की सुनवाई तथा निस्तारण हेतु प्रत्येक थाने पर द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 09.07.2022 को पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना दिवस के अवसर पर थाना सिंधौरा में जन समस्याओं की सुनवाई की गई एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु थाना प्रभारी को तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्षता से जाँच करके शत प्रतिशत विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा थाना प्रभारी सिंधौरा को थाना परिसर में उच्चकोटि की साफ सफाई तथा आगन्तुकों के बैठनें के लिए समुचित व्यवस्था हेतु हिदायत किया गया । इस दौरान राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण।*





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ