प्रेस नोट दिनांक 08.07.2022 थाना कैण्ट, गोरखपुर
मोबाइल चोरी के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, 03 मोबाइल बरामद
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में शशिभूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मु0अ0स0 466/22 धारा 380 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त जगर्नाथ पटेल पुत्र मनोज पटेल निवासी ग्राम वासी पिपराईया थाना वासी जनपद सिद्धार्थनगर हालपता- बिछिया जंगल तुलसीराम थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी के तीन अदद मोबाइल फोन बरामद करते हुए आज दिनांक 08.07.2022 को समय करीब 16.35 बजे नहर पुलिया मोहद्दीपुर से गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ/अपराध विवरण :-
दिनांक 08/07/22 अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि साहब ये तीनो मोबाइल फोन बीती रात को मैं मोहद्दीपुर में एक मकान में से चोरी किया था । मैं अक्सर मोहल्लों में घुमकर रेकी करता हूँ जैसे ही मौका मिलता है मकानों में घुसकर चोरी कर लेता हूँ । चोरी का सामान बेचकर दारु शराब पीता हूँ व जुआ खेलता हूँ ।
अभियुक्त का नाम पता व आपराधिक इतिहास-
जगर्नाथ पटेल पुत्र मनोज पटेल निवासी ग्राम वासी पिपराईया थाना वासी जनपद सिद्धार्थनगर हालपता- बिछिया जंगल तुलसीराम थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
• मु0अ0सं0- 466/22 धारा- 380/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
• मु0अ0सं0- 1085/18 धारा 379 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
• मु0अ0सं0- 375/21 धारा 25/3 आयुध अधि0 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
• मु0अ0सं0- 1370/20 धारा 41/411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर
बरामदगी का विवरण-
03 अदद मोबाइल फोन
गिरफ्तारी का स्थान /समय –
नहर पुलिया मोहद्दीपुर से / दिनांक- 08.07.2022 समय करीब 16.35 बजे
गिरफ्तारी की टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अवनीश कुमार पाण्डेय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. का0 बृजपाल यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. का0 रामदुलार चौधरी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-