April 16, 2026

चौबेपुर थाने के दरोगा और सिपाही निलंबित-

Spread the love

चौबेपुर थाने के दरोगा और सिपाही निलंबित

ग्रामीण एसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने मारपीट मामले में लापरवाही बरतने पर चिरईगांव चौकी प्रभारी राहुल मौर्य को लाइन हाजिर कर दिया।
वही चौबेपुर थाने के दरोगा विनय तिवारी और सिपाही देवी प्रकाश पांडेय को निलबिंत कर दिया।

बीते दिनों अंतर्गत उमरहा गांव में मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष की मदद न करके आरोपियों को लाभ पहुचाया गया था।
चर्चा है कि आरोपियों से पैसा लिया गया था। और लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वही,चिरईगांव चौकी इंचार्ज को अनुशासनहीनता में हटाया गया।