प्रेस नोट जनपद गोरखपुर दिनांक 07.07.2022
सेना के शहीद जवान के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
जनपद गोरखपुर के रामअवधनगर कॉलोनी जंगलसिकरी थाना खोराबार निवासी ऋषिकेश चौबे जो वर्तमान में कश्मीर के पूंछ सेक्टर में सेना के जवान के रुप में तैनात थे, फायरिंग रेंज के अभ्यास के दौरान राकेट लांचर का गोला फटने के कारण शहीद हो गये । आज दिनांक 07.07.2022 को पार्थिव शरीर को राजघाट मुक्तिधाम तट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर में राप्ती नदी के तट पर गोरखा रेजिमेंट के जवानो द्वारा सलामी एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिलाधिकारी गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा शहीद जवान के अन्तिम विदाई में सम्मिलित होकर श्रद्धांजली देते हुए परिजनो को सांत्वना दिया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कैण्ट, सेना के जवान व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे । राजघाट मुक्तिधाम तट पर काफी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे ।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-