प्रेस-नोट दिनांक 07.04.2022 परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर
महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके दो परिवारो में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया ।
प्रार्थीनी 1. रीना देवी पत्नी भागवत पुत्र दशरथ व 2.नेहा पत्नी संदीप के प्रार्थना पत्र पर क्रमशः दिनांक 1.7.2022 एवं दिनांक 30.06.2022 को काउंसलिंग की जा चुकी है । आज दिनांक 04.07.2022 को पुनः काउंसलिंग कर दोनो परिवारो के दोनो पक्षो को आमने-सामने बैठाकर सामाजिक, हिंदू विवाह की विशेषता और वैवाहिक जीवन है और दोनों की काउंसलिंग की गई । दोनों ही पक्ष काउंसलिंग के बाद अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ सहमत हुए इसका परिणाम सुखद निकला, और इस मामले को निस्तारित करते हुए मामले की रिपोर्ट लगाते हुए दोनों पक्षों में सहमति हो जाने पर राजी खुशी से आगे समाज व परिवार में रहने के लिए विदाई संपन्न की गई। इस काउंसलिंग में इस मामले को सुलझाने में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी भूपेंद्र कुमार मिश्रा, काउंसलर प्रिया कुमारी, हेड. कां. करिश्मा गुप्ता , कौशल्या चौहान, अनीता पांडे ,आरक्षी रेनू उपाध्याय,रंजू मिश्रा ,आरक्षी अनीता यादव ने अथक प्रयास किया । परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इस दंपत्ति के सुखद जीवन की कामना करता है।





More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-