April 29, 2026

उत्तर प्रदेश से अब तक की अहम खबरे –

Spread the love

✒️ *केसीआर के गढ़ में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, कहा-डबल इंजन की सरकार चाहते हैं तेलंगाना के लोग*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केसीआर के गढ़ में जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोग बदलाव चाहते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना डबल इंजन की सरकार चाहता है।भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पीएम मोदी ने भाजपा के विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करने परेड ग्राउंड पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस दौरान मौजूद रहे।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेलंगाना के गरीबों को मुफ्त राशन हो, गरीबों को मुफ्त इलाज हो, भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ सभी को बिना भेदभाव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यही तो सबका साथ, सबका विकास है। पीएम ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा ने जितना जनसमर्थन तेलंगाना में हासिल किया था, उसमें निरंतर वृद्धि हो रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए खास योजनाओं की भी चर्चा की। पीएम ने कहा कि देश की महिलाओं को भी आज महसूस हो रहा है कि उनका जीवन आसान हुआ है, उनकी सुविधा बढ़ी है। अब वो राष्ट्र के विकास में अधिक योगदान दे सकती हैं। भाजपा के इसी सेवा भाव का लाभ तेलंगाना के हर गरीब, पिछड़े, दलित और मध्यम वर्ग को मिल रहा है।सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना का विकास, चौतरफा विकास, भारतीय जनता पार्टी की पहली प्राथमिकताओं में से एक है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हम तेलंगाना के विकास का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हैदराबाद शहर हर तरह के कौशल की उम्मीदों को उड़ान देता है। उसी तरह भाजपा भी देश की आशाओं अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भाग्यनगर में अपार जनसमूह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आतुर है। यह बताता है कि आने वाले समय में केसीआर का जाना तय है और बीजेपी का आना तय है।

 

 

✒️ *भाजपा का आपरेशन क्लीन स्वीप, रामपुर व आजमगढ़ जीतने के बाद सभी 80 लोकसभा सीटों पर नजर*

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसर्य मिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 75 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया। संगठन ने उसी के मुताबिक रणनीति तय कर काम शुरू किया। इसी बीच उपचुनाव में सपाई गढ़ मानी जाने वाली रामपुर और आजमगढ़ की सीट भी जीतने में सफलता मिली तो भाजपा की नजर पूरी की पूरी 80 सीटों पर जा टिकी। पार्टी के रणनीतिकारों ने अब ‘आपरेशन क्लीन स्वीप’ पर काम शुरू कर दिया है। जातियों और भावनाओं की बेहतरीन ‘केमिस्ट्री’ से अपने सियासी फार्मूले ले सफल करती रही भाजपा के इस बड़े लक्ष्य का गणित मात्र 35000 बूथों बू पर खास तौर से टिका है।

 

 

 

✒️ *टिकट जांच में रेलवे को मिला 52 करोड़ का राजस्व*

वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उत्तर मध्य रेलवे को टिकट जांच के माध्यम से 51.66 करोड़ रु. के राजस्व की प्राप्त हुए हैं। पहले तीन माह के दौरान प्रयागराज मंडल को टिकट जांच के माध्यम से 28.37 करोड़ और झांसी व आगरा मंडल ने क्रमश: 13.07 और 10.22 करोड़ की राजस्व प्राप्त हुआ है।महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार होने से सभी गतिविधियों में तेजी आई है और सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई है। ट्रेन में चल टिकट परीक्षकों (टीटीई) द्वारा नियमित टिकट जांच सर्वाधिक की जाती है। बिना टिकट यात्रा को रोकने के उद्देश्य से एनसीआर द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं। बिना टिकट वाले यात्रियों को दंडित किया जाता है और उन्हें जांच के दौरान उचित टिकट दिए जाते हैं। प्रयागराज मंडल ने केवल जून माह में टिकट जांच द्वारा 10.78 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करके एक ख़ास मुकाम हासिल किया है। वहीं अलीगढ़ बेस द्वारा 40 हजार यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। जिनसे बतौर पेनाल्टी 2.47 करोड़ का राजस्व वसूला गया। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्थानों और बोर्ड जैसे मिर्जापुर, अलीगढ़, कानपुर, टूंडला आदि में कई जांच अभियान चलाए गए हैं। टिकट जांच के अलावा, टिकट जांच अभियान के दौरान बिना बुक किए गए सामान की भी जांच की जाती है और गंदगी फैलाने वालों पर भी जुर्माना किया जाता है।

 

✒️ *दिल्ली-एनसीआर हाउसिंग मार्केट: अप्रैल -जून में बिक्री में 19 फीसद की गिरावट*

एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल और गिरवी दरों के कारण कम मांग के कारण अप्रैल -जून में दिल्ली-एनसीआर में हाउसिंग सेल 19 प्रतिशत गिरकर 15,340 यूनियू हो गई। जनवरी-मार्च 2022 में एनसीआर में आवास की बिक्री 18,835 यूनियू थी। भारत में अग्रणी रियल एस्टेट सलाहकारों में से एक एनारॉक द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार न्यू लॉन्च या सप्लाई दिल्ली-एनसीआर में 56 प्रतिशत घटकर अप्रैल-जून में 4,070 यूनियू हो गई, जो पिछली तिमाही में 9,300 यूनियू थी।31 मार्च 2022 को 1,51,500 यूनियू से जून तिमाही के अंत में दिल्ली-एनसीआर में अनसोल्ड हाउसिंग स्टॉक 7 प्रतिशत घटकर 1,41,235 इकाई हो गया।दिल्ली-एनसीआर के आंकड़ों का ब्योरा देते हुए एनारॉक ने कहा कि गुरुग्राम में हाउसिंग सेल 8,850 यूनियू से घटकर 7,580 यूनिट रह गई है। न्यू लॉन्च 7,890 यूनिट से घटकर 2,830 यूनिट् हो गए। नोएडा में हाउसिंग सेल अप्रैल-जून 2022 में घटकर 1,650 यूनिट् हो गई, जो पिछली तिमाही में 2,045 इकाई थी। जून तिमाही में शहर में कोई न्यू लॉन्चिंग नहीं हुई, जबकि पिछली तिमाही में 270 यूनिट थीं।

 

✒️ *एएमयू की बीएससी, बीकाम, बीए की प्रवेश परीक्षा देश भर में बने परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न*

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की बीएससी, बीकाम एवं बीए की प्रवेश परीक्षा आज एएमयू सहित लखनऊ (उत्तर प्रदेश), श्रीनगर (जम्मू एण्ड कश्मीर), पटना (बिहार), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), कोझीकोड (केरल), तथा गुवाहटी (आसाम), में बने परीक्षा केन्द्रों पर दो चरणों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई।प्रथम चरण में बीएससी (आनर्स) तथा बीकाम (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। बीएससी की प्रवेश परीक्षा के लिए 8385 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें 18 परीक्षा केन्द्रों पर 6965 अभ्यार्थी शामिल हुए।बीकॉम (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा भी प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य एएमयू में बने परीक्षा केन्द्रों के अलावा लखनऊ, कोलकाता, श्रीनगर, पटना कोझीकोड व गुवाहाटी में 13 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। समस्त परीक्षा केन्द्रों पर 3311 अभ्यार्थी शामिल हुए। बीकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए 3800 अभ्यार्थियो ने आवेदन किया था,बीए (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा सायं 4 बजे से 6 बजे के मध्य एएमयू में बने 12 परीक्षा केन्द्रों के अलावा अन्य प्रदेशों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न हुई। बीए (आनर्स) के लिये 7884 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था।अमुवि के सहकुलपति प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज ने उक्त प्रवेश परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा दो चरणों में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण भी किया,परीक्षा नियंत्रक मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर शिक्षकों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। अभ्यार्थियों व उनके अभिभावकों के मार्गदर्शन के लिए परिसर में विभिन्न स्थानों पर सहायता शिविर भी लगाये गये थे।

 

✒️ *अलीगढ़ लालडिग्गी पर सड़क पर फैली गिट्टी पर स्कूटी फिसली, महिला की मौत*

अलीगढ़ सड़क पर फैली गिट्टी महिला का काल बन गई।लालडिग्गी पर गिट्टी पर स्कूटी फिसलने से पति-पत्नी घायल हो गए। मेडीकल कॉलेज में घायल महिला ने दम तोड़ दिया।थाना सिविल लाइन के अर्न्तगत मेडीकल रोड शौकत मंजिल स्थित शाह मंजिल निवासी कयामुद्दीन (छोटा कयाम) की सारसौल फलमंडी में आढ़त है। वह कांग्रेस महानगर सेकेट्री भी रहे हैं। आज वह करीब 11 बजे स्कूटी पर अपनी पत्नी शाइस्ता बेगम (50 वर्ष) के साथ सराय सुल्तानी में अपने परिचित भोलू पहलवान के घर जाने को निकले थे। फल आढ़ती के मुताबिक लालडिग्गी पर निर्माणाधीन हैवीटेट सेंटर के पास सड़क पर फैली गिट्टी पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही परिजन मेडीकल पहुंच गए। दोपहर करीब 12 बजे से डॉक्टरों ने शाइस्ता को मृत घोषित कर दिया। इंतकाल की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार करने पर पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। शाम को मगरिज की नमाज के बाद शौकत मंजिल कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मेयर फुरकान अहमद, पूर्व सांसद बिजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल, हाजी जमीरउल्लाह, बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के एसएम कयाम, सलीम मुख्तार, मुजफ्फर सईद, बाबर इलियास, एडवोकेट जकावत सुल्तान, जकीउद्दीन, अकील अहमद, योगेन्द्र सारस्वत, सोहराब कुरैशी, अयाज कु्रैशी आदि ने शोक जताया।

 

✒️ *अलीगढ़ जेएन मेडिकल कालेज में दवा दलालों ने की गार्ड पर फायरिंग*

अलीगढ़ मुस्लिम विवि के जेएन मेडिकल कालेज के भीतर दवाओं की दलाली करने से रोकने पर एक मेडिकल स्टोर संचालक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एएमयू के गार्ड पर फायरिंग कर दी। हमले में गार्ड बाल-बाल बचा। गोलियों की आवाज सुनकर दौड़े अन्य गार्डों ने मेडिकल स्टोर संचालक को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। दबोचे गए आरोपी से पूछताछ देर रात तक जारी रही,मो. नईम पुत्र नत्था खां निवासी मस्जिद वाली गली, सारसौल, बन्नादेवी ने बताया कि वह जेएन मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के गेट पर गार्ड की नौकरी करते हैं। दो जुलाई को वह गेट पर तैनात थे। तभी मेडिकल स्टोर संख्या 17 का संचालक कासिफ उर्फ मैडी वहां पहुंचा। उसे भीतर जाने से रोक दिया। आरोप है कि रोक-टोक किए जाने पर ही वह रंजिश मान बैठा। रविवार को शाम चार बजे शिफ्ट खत्म कर जाते वक्त कासिफ व उसके साथी सद्दाम, अतहर, आदिल, फरमान आदि ने एंबुलेंस स्टैंड के पास रोक लिया और फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बचा। इसके बाद वह मारने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर तैनात अन्य गार्ड आए। उनको देख आरोपी भागने लगे। भागते वक्त डेंटल गेट के सामने कासिफ गड्डे में गिर गया। इससे उसे पकड़ा जा सका। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ। इधर, सूचना पर एएमयू के कार्यवाहक प्रोक्टर सैय्यद अली नवाज जैदी व अन्य पहुंचे। वह मो. नईम को लेकर थाने पहुंचे। वहां आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। साथ ही दबोचे गए आरोपी कासिफ को पुलिस के हवाले किया

 

✒️ *जट्टारी में बाइक व नगदी लूट की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस*

अलीगढ़ के जट्टारी के जरतौली मोड़ पर लूट की झूठी सूचना पर पुलिस दौड़ी।बताया जाता है कि आज दोपहर में एक युवक ने जरतौलि मोड़ पर पुलिस को फोन पर बाइक व पांच हज़ार रुपए लूट होने की सूचना दी।जिसको लेकर पुलिस जरतौली मोड़ पर बताए गए घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की जिसमें लूट की सूचना झूठी निकली।पुलिस ने सूचना देने वाले युवक रिंकू पुत्र रेवती प्रसाद निवासी माती बसई थाना गौड़ा से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मेरी बहन कस्बा के मोहल्ला होली वाला मे ब्याही है।में दो वर्ष पूर्व एक बाइक को में अपने गांव ले गया था।वह बाइक गौमात चौराहे पर एक्सीडेंट में टूट गई थी।उसके बदले में दूसरी बाइक यह कहकर दे गया। कि तुम्हारी बाइक सही कराकर अपनी बाइक ले जाऊंगा।पैसों की व्यवस्था न होने की वजह से बाइक सही नही हुई।आज दिल्ली से लौटते समय जरतौली मोड़ पर खड़े होकर पुलिस कंट्रोल रूम को बाइक व पांच हज़ार रुपए की लूट की झूटी सूचना दे दी।जिस पर पुलिस दौड़ी।

 

✒️ *जट्टारी में मारपीट व जानलेवा हमले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया*

अलीगढ़ के जट्टारी टप्पल थाना पुलिस ने अठारह मार्च को हुई मारपीट व जानलेवा में नामजद हरिओम पुत्र राजेंद्र निवासी वाजिदपुर थाना टप्पल को कड़वा के बंजर आज गिरफ्तार कर लिया है।18मार्च को वाजिदपुर में प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट फरसा से जानलेवा हमला हुआ था जिसमें पीड़ित पक्ष मनोज कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह ने नौ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला व अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था।हल्का प्रभारी दरोगा यतेंद्र ने बताया कि एक अभियुक्त हरिओम को गिरफ्तार कर लिया है।

 

✒️ *मेडिकल की इमरजेंसी में घुसने से रोकने पर युवकों ने सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट कर की फायरिंग, एक आरोपी तमंचे सहित दबोचा*

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में घुसने से रोकने को लेकर हुये विवाद में तीन युवकों में एएमयू सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट करते हुये हवाई फायरिंग कर दी। मौके पर एकत्रित भीड़ ने एक युवक को तमंचे सहित दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर अमुवि की प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंच गयी। एएमयू डिप्टी प्रॉक्टर ने बताया कि शनिवार को सुरक्षा कर्मी नईम की जेएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में ड्यूटी थी। इसी दौरान एक मरीज को देखने इमरजेंसी वार्ड में प्रवेश कर रहे थे। इस पर सुरक्षा कर्मी नईम ने तीनों को एक साथ अन्दर जाने से रोक दिया। इसी बात पर युवकों की नईम से कहासुनी हो गयी। युवक नईम को बाहर देख लेने की धमकी देते हुये चले गये। रविवार सांय 4 बजे मेडिकल कालेज अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था। मेडिकल कालेज के बाहर उन्हीं तीनों युवकों ने नईम को पकड़ कर मारपीट कर दो राउंड हवाई फायरिंग की। घटना के दौरान मौके पर एकत्रित हुयी राहगीरों की भीड़ ने एक आरोपी युवक को मय तमंचे के दबोच दिया, दो युवक भाग जाने में सफल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी युवक को तमंचे सहित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सिविल लाइन ने बताया कि सुरक्षा कर्मी से मारपीट करने बाले एक युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

 

✒️ *लोधा क्षेत्र में बाइक सवार की मांझे से गर्दन कटी,गंभीर घायल*

थाना लोधा क्षेत्र के गांव गोविंद पुर फगोई निवासी शनि कुमार पुत्र मुनेश शनिवार शाम को पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक द्वारा किसी शादी समारोह में जा रहा था मथुरा रोड स्थित महेश्वर इंटर कालेज पर पहुंचा ही था कि एक साथ गर्दन पर मांझा आ जाने से जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर घायल हो गया आनन फानन में आगरा रोड स्थित शेखर सर्राफ मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। आये दिन मांझे से घटनाएं घटित हो रही हैं लोग जान भी गंवा बैठे हैं मगर प्रशासन का मांझा बिक्री पर कोई भी एतिहासिक कदम नहीं है।

 

✒️ *थाना सासनी गेट क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला अधेड़ का शव*

थाना सासनी गेट क्षेत्र मथुरा रोड हाईवे पुल के नीचे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला था जिसकी सूचना पुलिस को दे दी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह लेकर आई जिसका उपचार वार्ड नंबर 4 में चल रहा था उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई जिसका सब मोर्चरी में रखवा दिया गया है चौकी प्रभारी का कहना है मृतक की उम्र 56 वर्ष के लगभग है काली पैंट पीली काली धारीदार टी शर्ट पहने हुए हैं अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है।

 

✒️ *थाना छर्रा क्षेत्र में बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट एक घायल*

थाना छर्रा क्षेत्र के अंतर्गत जमीन के बंटवारे को लेकर एक भाई ने दूसरे भाई पर जानलेवा हमला किया जिससे एकभाई को गंभीर चोट आई है पीड़ित आसिफ पुत्र मुन्ने खां निवासी किला छर्रा ने आरोप लगाया है कि बंटवारे में पिता ने भाई को दुकानें दे दी थी और मुझे जमीन दे दी थी जिससे वह नाखुश था सी बात की रंजिश मानता था सुबह भाई के परिवार ने एक राय होकर मेरे परिवार पर हमला बोल दिया मैं बचाने आया तो सब लोगों ने आतिफ को घेर लिया और जमकर लाठी-डंडों से पीटा हमले में आतिफ बुरी तरह से घायल हो गया घटना घटित होते ही मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई व मुश्किल मुझे बचाया घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस नेमौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और घायलों को जिला अस्पताल मलखान मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया हमले में आतिफ बुरी तरह से घायल हो गया है जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है जिला अस्पताल में उपचार जारी है हमले के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं फरार आरोपियों के नाम सानू रिजवान मुस्तकीम फैजान बताऐ जा रहे हैं पुलिस का कहना है तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

✒️ *अलीगढ़ सासंद ने क्षेत्रवासियों की सुनी समस्या एवं कराया उनका समाधान*

अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम महावीर गंज मंडल के सराय मियां वार्ड में भ्रमण के लिए पहुंचे क्षेत्र में पहुंचकर जनता से मिले जनता ने उनका स्वागत भी किया। परंतु सांसद ने कहा मैं स्वागत कराने नहीं आपकी समस्या सुनने आया हूं कुछ समस्याएं क्षेत्रवासियों ने रखी तत्काल संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। भ्रमण में महानगर अध्यक्ष डॉ विवेक सारस्वत, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता भुप्रकाश माहौर, महानगर मंत्री संजू बजाज, विशाल देशभक्त ,क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र सैनी, योगेश माहौर, सतीश माहोर,संजय माहोर,मनोज चौहान, इमरान सैफी, राकेश सहाय, रूकमेश वर्मा, विजय भगत एवं सभी क्षेत्रवासी मौजूद रहे।