April 21, 2026

महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके तीन परिवारो में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया-

Spread the love

*प्रेस-नोट दिनांक 03.07.2022 परिवार परामर्श केन्द्र गोरखपुर*

 

*महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके तीन परिवारो में पति पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया ।*

 

1. प्रार्थीनी पूर्णिमा देवी 2.प्रार्थीनी नीतू व 3. प्रार्थीनी किरन द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रो पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले की लगातार काउंसलिंग की गयी। तीनो प्रकरणो मे दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में आमने-सामने बैठाकर सामाजिक, संवैधानिक तथा व्यावहारिक पहलूओं पर काउंसलिंग की गई । दोनों पक्षों की लगातार काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ सहमत हुए। मनोवैज्ञानिक रूप से परिवार संरक्षित रखने तथा समाज में अपनी भूमिका के प्रति सचेत रहने के लिए जो काउंसलिंग की गई थी , उसका परिणाम सुखद निकला और काउंसलिंग टीम ने इस मामले को निस्तारित करते हुए मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों से दिशा निर्देश के लिए अग्रसारित किया। दोनों प्रकरणो के दोनों पक्षों में सहमति हो जाने पर राजी खुशी से आगे समाज व परिवार में जीवन यापन करने के लिए तैयार हो गए। इसका परिणाम यह हुआ कि आपस में अपने वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाने के लिए पति की इच्छा के अनुसार आवेदिका पूर्णिमा देवी बस्ती व आवेदिका नीतू केरल जाने के लिए तैयार है। इस मामले को सुलझाने में काउंसलर डा. विकास रंजन मणि त्रिपाठी, डॉ. प्रियंका त्रिपाठी एवं देवेंद्र कुमार, केन्द्र प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा, मुख्य आरक्षी कौशल्या चौहान, मु0आ0 करिश्मा गुप्ता, मु0आ0 अनिता पाण्डेय तथा आरक्षी रेनू उपाध्याय एवं आरक्षी रंजू मिश्रा ने अथक प्रयास किया। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर दोनों दंपत्ति के सुखद व सफल जीवन की कामना करता है।