July 16, 2026

15 वर्षीय युवक की गोली के छर्रे से शरीर बुरी तरह से जख्मी-

Spread the love

मिर्जापुरः अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल महाल गांव मजरा करैया निवासी सिजई का 15 वर्षीय पुत्र आकाश गांव के साथियों के साथ जरगो डेम में शनिवार को कटिया लगाकर मछली मार रहा था। ठेकेदार के आने पर उसके लोगों को देख किशोर भागने लगा जिसपर ठेकेदार ने बंदूक से फायर कर दिया। गोली के छर्रे से युवक का शरीर बुरी तरह से जख्मी हो गया।