April 16, 2026

दुष्कर्म के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना चिलुआताल गोरखपुर दिनांक 01.07.2022*

 

*दुष्कर्म के आरोप मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कैम्पिरगंज के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रदीप शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 01.07.2022 को उ0नि0 घनश्याम उपाध्याय मय हमराह द्वारा थाना चिलुआताल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 131/2022 धारा 376,328,506 भादवि थाना चिलुआताल गोरखपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजय कुमार यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी सेमरा डाढ़ी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को समय करीब 13.00 बजे बरगदवा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। जिनको माननीय न्यायालय भेजा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

अजय कुमार यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी सेमर ड़ाढ़ी थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी का स्थान व समय:-*

बरगदवा चौराहा के पास से समय करीब 13.00 बजे दिनांक 01.07.2022

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 131/2022 धारा 376,328,506 भादवि थाना चिलुआताल गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*

1- उ0नि0 घनश्याम उपाध्याय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

2- का0 घनश्याम यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

3- का0 आनन्द प्रधान थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर