मेरठ में दो सहेलियां आपस में प्यार कर बैठी और फिर दोनों ने शादी कर ली. इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब दोनों के अंतरंग संबंधों को परिजनों ने देख लिया.दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का दावा किया है. परिजनों को जब लड़कियों की कारगुजारी का पता लगा तो कथित तौर पर उन्होंने दोनों की पिटाई कर दी. इस पर लड़कियां भड़क गईं और मामला पुलिस तक पहुंच गया. खुद शिकायत करने के लिए लड़कियां पहले थाने गईं और फिर एसएसपी ऑफिस भी पहुंचीं. लेकिन लड़कियों ने मीडिया के सामने आने से इंकार कर दिया.
मेरठ की दो सहेलियों को हुआ प्यार!
एक युवती मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की है, जबकि दूसरी युवती मेरठ की लाल कुर्ती की है. दोनों युवती एक कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं. एक साल पहले दोनों युवतियां नोएडा में नौकरी करने चली गईं. दोनों साथ ही रह रही थीं. लाल कुर्ती निवासी युवती के परिजनों को दो माह पहले इस बारे में पता चल गया था. जिसके बाद परिजन युवती को नोएडा से मेरठ में अपने घर लाल कुर्ती ले आए. दोनों युवती ज्यादातर पढ़ाई की बात कहकर एक ही कमरे में रहती थीं.
एक ही कॉलेज में करती हैं पढ़ाई
दोपहर के समय दोनों युवती एसएसपी ऑफिस के बाहर भी देखीं गईं थी. लाल कुर्ती निवासी युवती के परिजन भी शास्त्रीनगर में पहुंचे. आरोप है कि दोनों युवती के परिजनों ने दोनों को पीटा. इस घटना के दौरान पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस का कहना है कि ये मेडिकल क्षेत्र का मामला है. किसी प्रकार की पिटाई नहीं है. घरवालों ने बच्चियों को समझाने का प्रयास किया कि वो जो कर रही हैं वह गलत होगा, लेकिन कानूनन वह सही है. बच्चियों को समझाया गया और घरवाले भी मान गए. इसके बाद बच्चियां और घरवाले वापस लौट गए.
शादी को लेकर जब पत्रकारों ने इंस्पेक्टर से पूछा तो उन्होंने कहा, ‘बताया यही जा रहा है, लेकिन ऐसा कोई प्रूफ नहीं है. उन्होंने बताया कि हमने शादी कर दी है, लेकिन ऐसा कोई प्रूफ पुलिस को प्रस्तुत नहीं किया.’.

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max