April 22, 2026

वास्तविक क्रेडिट कार्ड धारक के मोबाइल फोन नम्बर के स्थान पर गिरोह के सदस्य द्वारा नम्बर बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ कर सरगना सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।*

 

प्रेस नोट संख्याः 223, दिनांकः 29-06-2022

 

*वास्तविक क्रेडिट कार्ड धारक के मोबाइल फोन नम्बर के स्थान पर गिरोह के सदस्य द्वारा नम्बर बदलकर धोखाधड़ी करके 50 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ कर सरगना सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, ठगी के पैसे से खरीदा हुआ सामान बरामद।*

 

दिनांकः 28.06.2022 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को वास्तविक क्रेडिट कार्ड धारक के मोबाइल फोन नम्बर के स्थान पर गिरोह द्वारा अपना नम्बर बदलकर धोखाधड़ी करके 50 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ कर गिरोह के सरगना सहित थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस के सहयोग से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*

—————————————-

1- गौरव कुमार मिश्रा पुत्र मुरारी मिश्रा, मूल निवासी ग्राम कछुआ, थाना जाले, जनपद दरभंगा, बिहार हाल पता-जे-239 सेक्टर-22 ग्राम चैडा, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।

2- प्रकाष कुमार मिश्रा पुत्र उमेष मिश्रा ग्राम कछुआ थाना जाले पोस्ट चकौती जनपद दरभंगा, बिहार हाल पता-जे-239 सेक्टर-22 ग्राम चैडा, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।

3- सचिन कुमार राय पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम कछुआ थाना जाले पोस्ट चकौती जनपद दरभंगा, बिहार हाल पता-जे-239 सेक्टर-22 ग्राम चैडा, थाना सेक्टर-24, गौतमबुद्धनगर।

 

*अभियुक्तों से बरामदगी का विवरणः-*

———————————–

1- 01 अदद हीरे की अंगूठी।

2- 01 अदद डायमंड नेकलेस।

3- 01 अदद केटीएम बाईक मय सेल लेटर

4- 05 अदद सोना खरीद की रसीद

5- 04 अदद रसीद घड़ी खरीद

6- 09 अदद पेज रजिस्ट्री प्लाट (कीमत लगभग 15 लाख रूपये)

7- 04 अदद मोबाईल फोन (थाना सेक्टर-20 गौतमबुद्धनगर पर मु0अ0सं0ः264/2022 धारा 420 भादवि 66 सी व 66 डी आईटी एक्ट से सम्बन्धित)

8- 169 पेज कस्टमर डाटा मय 02 अदद रजिस्टर

9- 01 अदद क्रेडिट कार्ड

*नोटः- उपरोक्त सामान इसी धोखाधडी के रूपयों से खरीदा होना पाया गया है।*

 

*गिरफ्तारी का दिनांक 28-06-2022 समयः 14.30 बजे स्थानः सेक्टर-22 नोएडा के सामने ग्राम चैड़ा, थाना क्षेत्र सेक्टर-24 जनपद गौतमबुद्धनगर।*

 

एस0टी0एफ0 उत्तर प्रदेश को धोखाधड़ी करके बैंकोें से ठगी करने वाले गिरोह के सम्बन्ध मेें सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इसी परिपे्रक्ष्य मेें अपर पुलिस महानिदेशक, एसटी0एफ उ0प्र0 लखनऊ द्वारा एसबीएल बैंक की शिकायत, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-20 गौतमबुद्धनगर पर मु0अ0सं0ः 264/2022 धारा 420 भादवि 66सी व 66डी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत है, के प्रकरण में नोएडा एस0टी0एफ0 को जाॅच हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुक्रम में श्री कुलदीप नारायण, पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, मेरठ के पर्यवेक्षण तथा श्री राज कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक एवं श्री देवेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ नोएडा के निर्देषन में श्री अक्षय पी0के0 त्यागी, एस0टी0एफ0 फील्ड यूनिट गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में टीम गठित कर बैकों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के सम्बन्ध में जाॅच एवं अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

 

अभिसूचना संकलन के दौरान दिनांक 28-06-2022 को एस0टी0एफ0 नोएडा टीम को मुखबिर एवं विष्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बैंकों से ठगी करने वाले अपराधी चैडा सेक्टर-22 नोएडा में योगेष राणा के मकान नम्बर जे-239 में रह रहे हैं। इस सूचना पर विष्वास करके सूचना से मुकदमा उपरोक्त के विवेचक को यथाषीघ्र गन्तव्य स्थान पर पहॅुचने के लिए अवगत कराया गया तदोपरान्त गन्तव्य स्थान पर पहॅुचकर एसटीएफ की टीम द्वारा थाना सेक्टर-20 पुलिस के सहयोग से उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे उपरोक्त बरामगदी हुई।

 

गिरफ्तार अभियुक्त गौरव कुमार मिश्रा उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि उसकी उम्र करीब 24 साल है और वह इण्टरमीडिएट पास है। पूछताछ पर बताया कि उसके साथी सचिन कुमार राय एवं प्रकाष कुमार मिश्रा, उसी के गाॅव के रहने वाले है, जो उसके साथ ही पढे़-लिखे है और बचपन के दोस्त हैं। बताया कि वह काफी समय पहले नोएडा में आकर एक प्राइवेट कम्पनी में गिफ्ट कार्ड सेल का काम करने लगा था परन्तु कोराना काल में वह कम्पनी बन्द हो गयी थी। उसके बाद उस कम्पनी के मालिक के दोस्त द्वारा उसको (गौरव कुमार मिश्रा) अपने साथ रख लिया गया था जहाॅ पर भी वह गिफ्ट कार्ड सेल का ही काम था। कोरोना काल में दुबारा लाॅकडाउन के कारण सेलरी न मिलने पर उसने अपने कम्पनी मालिक का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। जिसमें आर0बी0एल0 एवं अन्य बैकों का डेटा था। आर0बी0एल0 बैंक के ऐप का प्रयोग करके डेटा में उपलब्ध जानकारी का उपयोग करते हुए उसके द्वारा वास्तविक क्रेडिड कार्ड धारक के फोन नम्बर की जगह अपना फोन नम्बर बदलवा लिया जाता था परन्तु बाद में यह सुविधा बन्द हो जाने के कारण उसके द्वारा कस्टमर केयर पर काॅल करके नम्बर बदलवाया जाने लगा, जिसके लिए उसने अपने साथी एवं बचपन के दोस्त सचिन कुमार राय एवं प्रकाष कुमार मिश्रा को अपने गाॅव से बुलाकर अपने साथ रख लिया और जब वह कस्टमर केयर पर काॅल करता था, तो प्रकाष कुमार मिश्रा अथवा सचिन कुमार राय उस समय कस्टमर को काॅल करके ओ0टी0पी0 ले लेते थे जिसका इस्तेमाल ये लोग नम्बर बदलवाने में करते थे। जब वास्तविक क्रेडिट कार्ड धारक के मोबाइल के स्थान पर इन लोगो का नम्बर बदल जाता था तब इनके द्वारा फिलिप कार्ट के माध्यम से सोना खरीद लिया जाता था और उस सोने को बेचकर इनके द्वारा नकद पैसा प्राप्त कर लिया जाता था जिससे प्लाट, ज्वेलरी आदि खरीद लिया जाता था तथा इसके अलावा इनके द्वारा आॅन लाइन महंगी षाॅपिंग भी की जाती थी। पूछताछ पर गौरव कुमार मिश्रा ने बताया कि उसके द्वारा इन ठगी के पैसोें में से सचिन कुमार राय एवं प्रकाष कुमार मिश्रा को भी हिस्सा दिया जाता था। इसके अतिरिक्त अभियुक्त गौरव कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि उसके द्वारा अपनी माता एवं अपने नाम से काॅइन स्वीच कुबेर नामक ऐप के माध्यम से 12 लाख 43 हजार रूपये के बिटकाॅइन खरीदे गये है जो उसके एकाउण्ट में हैं, उल्लेखनीय है कि अभियुक्त गौरव कुमार मिश्रा के इस एकाउण्ट को फ्रीज करा दिया गया है।

 

गिरफ्तार किये गये तीनों अभियुक्तों को मु0अ0सं0ः 264/2022 धारा 420 भादवि 66सी व 66डी आईटी एक्ट थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

——-