June 21, 2026

मा0न्या0 के आदेश पर थाना रोहनिया पुलिस ने माल मुकदमाती आबकारी से संबन्धित 90 लाख कीमती मालों का किया विनष्टीकरण-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-28.06.2022*

*मा0न्या0 के आदेश पर थाना रोहनिया पुलिस ने माल मुकदमाती आबकारी से संबन्धित 90 लाख कीमती मालों का किया विनष्टीकरण*

दिनांक 27.06.2022 को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में थाने मे पड़े पुराने मालों के विनष्टीकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर वाराणसी ग्रामीण के कुशल निर्देशन में माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर तहसीलदार राजातालाब वाराणसी श्याम कुमार, ए.पी.ओ. अनुराग त्रिपाठी ,सर्किल आबकारी प्रभारी विष्णु प्रताप सिंह ,प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र थाना रोहनिया,व0उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी व एचएम उदय शंकर तिवारी तथा क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्ति सोनू सिंह,ग्राम प्रधान भदवर महेश सिंह के उपस्थिति में कुल 23 मुकदमें के माल शराब अंग्रेजी व देशी कुल 15,305 लीटर (कीमत लगभग 90,00,000 रुपये) को जेसीबी से तुड़वाकर तथा एक गढ्ढा खोदवाकर उसमे डलवाकर नष्ट की गयी ।

*टीम का विवरणः-*

तहसीलदार राजातालाब वाराणसी श्री श्याम कुमार,

ए.पी.ओ. श्री अनुराग त्रिपाठी ,

सर्किल आबकारी प्रभारी श्री विष्णु प्रताप सिंह ,

प्रभारी निरीक्षक श्री विमल कुमार मिश्र थाना रोहनिया,

व0उ0नि0 श्री मनोज कुमार तिवारी

एचएम उदय शंकर तिवारी

क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्ति श्री सोनू सिंह,

ग्राम प्रधान भदवर श्री महेश सिंह

 

 

सोशल मीडिया सेल

जनपद वाराणसी

ग्रामीण