June 20, 2026

बलिया में कलयुगी बेटे ने की पिता हत्या-

Spread the love

*बलिया में कलयुगी बेटे ने की पिता हत्या: गला काटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

 

 

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या उसके बड़े बेटे ने गला काटकर कर दी. इस मामले में आरोपी बड़े बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लीया है.

 

 

पुलिस का कहना है कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भाटी ग्राम पंचायत के अहिरपुरवा गांव निवासी लल्लन चौधरी (60) की रविवार देर रात धारदार हथियार से उनके बड़े बेटे अजय चौधरी ने गला काटकर हत्या कर दी. घटना के समय लल्लन चौधरी अपने भाई रामप्रवेश यादव के दरवाजे पर रोजाना की तरह सो रहे थे.

 

 

 

उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के चारपाई पर लल्लन चौधरी का सिर कटा शव देख परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी बताया कि मृतक लल्लन चौधरी ने छोटे पुत्र संजय चौधरी की पत्नी के नाम से जमीन का बैनामा कर दिया था, जिसे लेकर उनका बड़ा बेटा अजय चौधरी व उसकी पत्नी नाराज चल रहे थे. तिवारी के अनुसार, पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले अजय चौधरी को गिरफ्तार लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.