दुमका:-(झारखंड)
===========
*डी.आई.जी. ने दुमका कोर्ट परिसर की सुरक्षा का लिया जायजा*
🔹️ देवघर कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी की गोली मारकर कर दी गई हत्या के बाद फैली सनसनी से पूरे संतालपरगना प्रमंडल के न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था हुई चौंकन्ना ।
🔹️ न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार बरती जा रही है सुरक्षा के खास एहतियात ।
🔹️ न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार समेत अन्य प्रवेश द्वार पर भी तैनात की गई है अतिरिक्त पुलिस बल ।
🔹️ न्यायालय में प्रवेश करनेवाले सभी लोगों की गहन तालाशी कर रही है पुलिस ।
🔹️ न्यायालय की सुरक्षा के बावत शनिवार को डी.आई.जी.सुदर्शन प्रसाद मंडल, एस.पी.अंबर लकड़ा , एस.डी.पी.ओ.सदर मो.नूर मुस्तफा एवं नगर थाना प्रभारी नितीश कुमार समेत पूरी पुलिस टीम ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्र के साथ की बैठक ।
🔹️ न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था हेतु शनिवार को प्रधान जज के साथ डी.आई.जी.की हुई बैठक में हाईकोर्ट के 2016 में जारी हुए निर्देश के अनुसार जरूरी स्थानों पर CCTV कैमरे की व्यवस्था के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की हो रही है व्यवस्था ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-