*खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग*
कैन्ट थाना क्षेत्र के भोजूबीर में रविवार को गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मियों का नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। जिससे समय रहते आग को बुझाया जा सका। भोजूबीर तिराहे के समीप अशोक सोनकर के घर में रविवार को सुबह खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई।
वहां अफरातफरी मच गई। आग बुझाने में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और स्वयंसेवक रविप्रकाश जायसवाल ने दमकल कर्मियों का सहयोग किया और गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाला गया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-