*रेल मंत्रालय द्वारा ”रेल यात्रा वृत्तान्त पुरस्कार योजना – 2022”*
रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), भारत सरकार द्वारा रेल यात्रियों, आम जनता एवं रेल कर्मियों के रेल यात्राओं संबंधी अनुभव प्राप्त करने और उन अनुभवों के आधार पर रेलवे की सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा उनमें हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय स्तर पर ”रेल यात्रा वृत्तान्त पुरस्कार योजना” प्रचलित है । इस प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं । प्रतियोगिता का विषय ”रेल यात्रा वृत्तान्त” है । रेल यात्रा वृत्तांत हिंदी भाषा में होना चाहिए और कम से कम 3000 शब्दों एवं अधिकतम् 3500 शब्दों तक होना चाहिए । डबल स्पेस में टाइप होने के साथ कागज के चारों तरफ कम से कम एक इंच का हाशिया छोड़ा गया होना चाहिए । पृष्ठ क्रमानुसार अंकित होने चाहिए । शब्दों में संख्या लिखे होने चाहिए । वृत्तांत के प्रारंभ में कागज की एक पूरी शीट लागई जाए, जिस पर बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय/निवास का पता, मातृभाषा, मोबाइल नं., ई-मेल, वृत्तांत के शब्दों की संख्या आदि का उल्लेख किया जाना चाहिए ।
इस योजना में भाग लेने के इच्छुक केंद्रीय अथवा राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को इस आशय का घोष्णा-पत्र देना होगा कि उनके विरूद्ध किसी प्रकार का सतर्कता/अनुशासन एवं अपील नियम से संबंधित मामला लंबित या विचाराधीन नहीं है । जो आवेदक सरकारी सेवा में नहीं है, उन्हें इस आशय का घोषणा-पत्र देना होगा कि उनके खिलाफ न तो किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला चल रहा है और न ही वे किसी प्रकार की सजा भुगत रहे हैं । इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को घोषणा-पत्र में यह भी उल्लेख करना होगा कि “संबंधित रेल यात्रा वृत्तांत मेरी मौलिक रचना है इसे किसी अन्य पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत नहीं किया गया है“ ।
प्रतियोगी की प्रविष्टि दो प्रतियों में दिनांक 31.08.2022 तक ”सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण), कमरा नं. 536-डी, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड), रायसीना रोड, नई दिल्ली-110001.” के पते पर पहुंच जाना चाहिए ।
इस योजना के अंतर्गत विजेताओं हेतु प्रथम पुरस्कार (एक) – रू. 10,000/-, दि्वतीय पुरस्कार (एक) – रू. 8,000/-, तृतीय पुरस्कार (एक) – रू. 6,000/- एवं प्रेरणा पुरस्कार (पांच) – रू. 4,000/- प्रत्येक की धनराशि निर्धारित की गई है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-